RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:पूर्व भाजपा विधायक द्वारा कटाव निरोधी कार्य मे अनियमितता की स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराने की मांग पर मुख्यमंत्री सचिवालय द्वारा  यथोचित करवाई का निर्देश।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा)10 जुलाई। शाहपुर विधान सभा क्षेत्र की पूर्व भाजपा विधायक मुन्नी देवी द्वारा जल संसाधन विभाग अंतर्गत बाढ नियंत्रण प्रमंडल, बक्सर द्वारा शाहपुर प्रखंड के जवइनिया मे कराये जा रहे कटाव निरोधी कार्य मे अनियमितता की स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराने के संबंध मे मुख्यमंत्री सचिवालय को लिखे गए पत्र के आलोक मे मुख्यमंत्री सचिवालय के विशेष कार्य पदाधिकारी इंद्रवीर कुमार ने जल संसाधन विभाग के सचिव को यथोचित कार्रवाई करने हेतू पत्र लिखा है। विदित हो कि शाहपुर विधान सभा क्षेत्र की पूर्व विधायक मुन्नी देवी ने सूबे के मुख्यमंत्री को पत्रांक 142/26 दिनांक 8/6/26 के माध्यम से शाहपुर प्रखंड के जवइनिया मे कराये जा रहे कटाव निरोधी कार्य मे अनियमितता की जाँच स्वतंत्र एजेंसी से कराने के संबंध मे पत्र लिखा है। अपने पत्र मे पूर्व विधायक मुन्नी देवी ने लिखा है कि कार्यपालक अभियंता, बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल, बक्सर एवं अन्य अभियंताओं द्वारा सिंधुजा इंजीनियर्स ऐंड कांट्रेक्टर को निविदा निष्पादन मे नियम के विपरीत जाकर मदद किया गया है और किया जा रहा है। एकरारनामा से लेकर कार्यस्थल पर कराये जा रहे कार्यों में भी प्राक्कलन के विरुद्ध कार्य पाये जाने के विरूद्ध बार-बार पत्राचार करने के बाद भी विभाग के अभियंता मूक दर्शक की भूमिका मे नजर आ रहे हैं। उन्होंने लिखा है कि सिंधुजा इंजीनियर्स ऐंड कांट्रेक्टर को कार्यपालक अभियंता, पीएचईडी, बांका द्वारा प्रतिबंधित घोषित करने के पश्चात भी बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल, बक्सर द्वारा 52 करोड़ का कार्य आवंटित किया गया। उन्होंने लिखा है कि निविदा प्रकाशन मे कार्य समाप्ति की तिथि 15/5/2026 दिया गया है जबकि एकरारनामा मे 15/7/2026 कर दिया गया है। उन्होंने लिखा है कि सिंधुजा इंजीनियर्स ऐंड कांट्रेक्टर पर वर्ष 2019-20 से मार्च 2026 तक लगभग 4 करोड़ 56 लाख का जीएसटी बकाया है। पत्र मे उन्होंने लिखा है कि प्राक्कलन मे मिर्जापुर (यूपी) से बोल्डर लाना तय था लेकिन मिर्जापुर के बजाय रींवा (मध्य प्रदेश) का चालान जमा किया गया है। उन्होंने लिखा है कि तय मानक से बड़े साइज का बोल्डर लगाया जा रहा है। जिलाधिकारी भोजपुर द्वारा स्थल निरीक्षणोपरांत प्रतिदिन 800 मजदूर काम पर लगाये जाने के संबंध मे निर्देशित किया गया था, लेकिन वैसा नहीं हो रहा है।

Related posts

लोकतंत्र बचाओ देश बचाओ रैली की सफलता को लेकर माले ने निकाला प्रचार जुलूस

rktvnews

भोजपुर:जवइनिया में चल रहा है बाढ़ लूट की तैयारी:सुदामा प्रसाद

rktvnews

पश्चिमी चंपारण: जिला पदाधिकारी ने तत्कालीन महिला पर्यवेक्षिका समेकित बाल विकास सेवा परियोजना रामनगर को किया चयनमुक्त

rktvnews

दुमका:उपायुक्त की अध्यक्षता में जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक।

rktvnews

राष्ट्रीय औद्योगिक गलियारा विकास निगम (एनआईसीडीसी) को उद्योग विकास पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

rktvnews

भोजपुर : सम्राट अशोक की मनाई गई जयंती।

rktvnews

Leave a Comment