RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

मुख्यमंत्री चौहान ने स्वामी षड़मुखानंद जी महाराज का लिया आशीर्वाद!नरसिंहपुर के ग्राम हीरापुर पहुँचे।

भोपाल/ मध्यप्रदेश 03 जुलाई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सपत्नीक साधना सिंह के साथ गुरूपूर्णिमा के पावन पर्व पर नरसिंहपुर जिले के तेंदूखेड़ा जनपद पंचायत के ग्राम हीरापुर में नर्मदा तट स्थित श्री राजराजेश्वरी मंदिर में संत श्रीश्रीश्री स्वामी षड़मुखानंद स्वामी जी महाराज (हीरापुर वाले) से भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने चरण पादुका पूजन कर स्वामी जी महाराज का माल्यार्पण और शॉल-श्रीफल से अभिनंदन किया।
मुख्यमंत्री चौहान ने प्रदेश की समृद्धि और जनता की खुशहाली की मंगल कामना की। उन्होंने गुरूपूर्णिमा की सभी को शुभकामनाएँ दी और कहा कि गुरू अपने शिष्यों को सही राह दिखाते हैं। गुरू-कृपा हम सभी पर बनी रहे। गुरू के आशीर्वाद से जीवन सफल बने और निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर हो।

पंगत में बैठ कर प्रसाद ग्रहण किया

मुख्यमंत्री चौहान ने मंदिर प्रांगण में भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। साथ में चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग, पूर्व मंत्री रामपाल सिंह, जन-प्रतिनिधि और श्रद्धालु मौजूद थे।

Related posts

श्रीमद्भागवत महापुराण सप्ताह यज्ञ कथा प्रारंभ!भगवत कथा श्रवण से दोष मुक्ति:कन्हैया प्रसाद श्रीवास्तव

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर मे निकला भव्य रामनवमी जुलूस! हजारों की संख्या में भक्तगण हुए शामिल  

rktvnews

कलकत्ता विश्वविद्यालय में प्रो. परिचय दास का व्याख्यान: “हिंदी और आधुनिक सांस्कृतिक चुनौती”।

rktvnews

जयपुर:पूर्व सैनिकों के सम्मान में ‘ऑनर रन’ मैराथन का आयोजन।

rktvnews

प्रधानमंत्री से आलोक मेहता ने की भेंट।

rktvnews

राष्ट्रपति हैदराबाद पब्लिक स्कूल के शताब्दी समारोह में सम्मिलित हुईं।

rktvnews

Leave a Comment