RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : वन महोत्सव पखवाङा पर हुआ वृक्षारोपण कार्यक्रम! शाहपुर रेफरल अस्पताल परिसर मे किया गया वृक्षारोपण।

शाहपुर रेफरल अस्पताल परिसर मे वृक्षारोपण करते प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा अतिउल्लाह अंसारी (लाल चेक के शर्ट मे)

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 4 जुलाई। ‘वन महोत्सव’ पखवाड़ा के चौथे दिन भोजपुर जिला के शाहपुर रेफरल अस्पताल परिसर मे वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वन महोत्सव पखवाड़ा पर नारा दिया गया “हमारा उद्देश्य, हरा-भरा भविष्य”। इस अवसर पर पर्यावरण कार्यकर्ता नित्यानंद जी और उमेश प्रसाद जी के मार्गदर्शन मे शाहपुर रेफरल अस्पताल परिसर मे कई छायादार और औषधीय पौधे लगाये गये। शाहपुर रेफरल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा अतिउल्लाह अंसारी की देखरेख मे शाहपुर रेफरल अस्पताल परिसर मे वृक्षारोपण किया गया। इस पुनीत कार्य मे प्रकृति प्रेमी एवं शाहपुर प्रखण्ड कार्यवाहक मुकेश मिश्रा और भोजपुर जिला शारीरिक प्रमुख अजीत दूबे ने स्वयंसेवक बंधुओं और अस्पताल कर्मियों के साथ मिलकर श्रमदान किया। वृक्षारोपण से न केवल पर्यावरण शुद्ध होता है बल्कि अस्पताल परिसर मे आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को भी एक स्वच्छ और आरोग्यदायक वातावरण मिलता है। उपस्थित लोगों ने संकल्प लिया कि हम लोग पौधों को न सिर्फ लगाएंगे बल्कि उनकी देखभाल भी बच्चों की तरह करेंगे।

Related posts

देवघर:उर्वरक की उपलब्धता और निर्धारित मूल्य पर प्राप्ति हेतु जारी किए गए निर्देश,उपायुक्त ने दी जानकारी।

rktvnews

भोजपुर:संविधान की अनदेखी करने वाले न करें बाबा साहेब के अपमान की बात : रघुपति

rktvnews

“टीडीबी-डीएसटी ने मल्टीपल मायलोमा बीमारी के इलाज हेतु उन्नत सीएआर-टी सेल थेरेपी के लिए भारत-सिंगापुर सहयोग के तहत हेलिक्स सेल थेरेप्यूटिक्स से समझौता किया”।

rktvnews

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में 14 साल की लड़की के कथित अपहरण और बलात्कार का स्वतः संज्ञान लिया

rktvnews

रामगढ़:आधारभूत संरचनाओं, एफआरए, भूअर्जन तथा विभिन्न परियोजनाओं को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक।

rktvnews

चतरा:एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा में उत्साह पूर्वक मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस।

rktvnews

Leave a Comment