RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

बिहार:राजगीर में जरासंध महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री।

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 24 नवम्बर। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मगध सम्राट जरासंध की 5226वीं जयंती के अवसर पर आयोजित जरासंध महोत्सव 2023 में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महाराज जरासंध की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। उन्होंने राजगीर स्थित महाराज जरासंध के अति प्राचीन मंदिर में पूजा अर्चना किया। सम्राट जरासंध की कीर्ति ध्वज तथा स्तंभ का पूजन कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।
जरासंध महोत्सव में अखिल भारतीय जरासंध अखाड़ा परिषद की ओर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अभिनंदन पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया गया। अखिल भारतीय जरासंध अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय महासचिव श्याम किशोर भारती ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भेंट किए गए अभिनंदन पत्र का वाचन किया। सांसद चंद्रशेखर प्रसाद चंद्रवंशी एवं अखिल भारतीय जरासंध अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय महासचिव श्याम किशोर भारती ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को महाराज जरासंध की शौर्यता एवं वीरता का प्रतीक गदा भेंट किया।
जरासंध महोत्सव में शामिल होने के पश्चात मुख्यमंत्री ने राजगीर में सम्राट जरासंध की स्थापित की जा रही 20 फीट ऊंची प्रतिमा के निर्माण कार्य स्थल का जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्य में तेजी लाकर महाराज जरासंध की प्रतिमा स्थापित करने का कार्य अगले 6 माह के अंदर पूर्ण करायें। सम्राट जरासंध के स्थापित होने वाले प्रतिमा स्थल के चारों तरफ अच्छे ढंग से अधिक से अधिक वृक्षारोपण का कार्य भी सुनिश्चित करायें। इससे यहां का दृश्य काफी हरा-भरा सुंदर एवं मनमोहक होगा। यहाँ लोगों के बैठने की सुविधा भी सुनिश्चित होनी चाहिए ताकि यहाॅ आने वाले लोग अपने परिजनों, मित्रों एवं सगे-संबंधियों के साथ बैठ सकें। उन्होंने कहा कि सम्राट जरासंध का प्रतिमास्थल चारों तरफ से पानी से गिरा रहेगा, इसको ध्यान में रखते हुए प्रतिमा स्थल तक लोगों के सुगमता पूर्वक आवागमन हेतू पथ का निर्माण करायें।
इस अवसर पर ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, सांसद कौशलेंद्र कुमार एवं चंद्रशेखर प्रसाद चंद्रवंशी, विधायक डॉ जितेंद्र कुमार, हरि नारायण सिंह, डॉ सुनील कुमार, राकेश कुमार रौशन, कौशल किशोर एवं कृष्ण मुरारी शरण उर्फ प्रेम मुखिया, विधान पार्षद रीना यादव, पूर्व विधायक शक्ति सिंह यादव, पूर्व विधान पार्षद राजू यादव, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त परामर्शी मनीष कुमार वर्मा, पटना प्रमंडल के आयुक्त कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, पुलिस महानिरीक्षक पटना प्रक्षेत्र राकेश लाठी, पटना के जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह, नालंदा के जिलाधिकारी शशांक शुभंकर, वरीय पुलिस अधीक्षक पटना राजीव मिश्रा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति, वरीय अधिकारी एवं जरासंध महोत्सव में आए बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Related posts

पटना: छठ पूजा पर ज़िला प्रशासन, पटना द्वारा निर्मित वेबसाइट और ऐप का किया गया लोकार्पण।

rktvnews

मणिपुर से बिहारी छात्रों की सकुशल वापसी को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गंभीर! इंडिगो के विमान से कल सुबह छात्रों को पटना वापस लाया जायेगा।

rktvnews

उद्योग गुणवत्ता आश्वासन सम्मेलन का नई दिल्ली में आयोजन हुआ।

rktvnews

भोजपुर;छात्र-युवा संवाद को लेकर भोजपुर से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर शैलेंद्र कुमार ने किया रवाना।

rktvnews

हरा-भरा महेंद्रगढ़ बनाने का संकल्प पूरा, एक ही दिन में 5 लाख पौधे लगाए!उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने पौधारोपण के साथ की महा अभियान की शुरुआत।

rktvnews

वर्तमान युग में पुस्तकों की प्रासंगिकता विषय पर विचार संगोष्ठी का हुआ आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment