RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

मोतिहारी:सर्वजन दवा खाना है फाइलेरिया को भगाना है” नारे के साथ दलित बस्तियों में खिलाई गई दवा।

मोतीहारी/ बिहार 17 फरवरी। फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिले के सभी प्रखंडों में जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है ताकि सभी स्वस्थ एवं निर्धारित उम्र सीमा के लोग फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन कर हाथी पाँव जैसे गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रह सकें। तुरकौलिया प्रखंड के चरगहाँ वार्ड नंबर 14 में आशा रीता देवी और शंकर पेशेंट प्लेटफार्म के सदस्य 72 वर्षीय फाइलेरिया मरीज चतुरी राम के नेतृत्व में धोबीयाटोला, प्राथमिक स्कूल व अन्य क्षेत्र में फाइलेरिया मरीज, महिलाओं, युवाओं एवं बच्चों ने पोस्टर, लीफलेट लेकर जागरूकता रैली नारेबाजी करते हुए निकाली। इसके बाद 74 लोगों को सर्वजन दवा का सेवन कराया गया। प्राथमिक विद्यालय चरगहाँ के 140 बच्चों ने दवा सेवन किया। इन बस्तियों में 4 परिवार ने दवा खाने से इनकार किया जिसे सेंटर फॉर एडवोकेसी एंड रिसर्च द्वारा तैयार पेशेंट प्लेटफार्म के सदस्य चतुरी राम ने समझाकर दवा सेवन कराया। चतुरी राम ने कहा कि पहले लोग इस बीमारी के बारे में अनजान थे, परन्तु अब सरकार द्वारा लोगों को जागरूक कर दवा खिलाया जा रहा है। वहीं पीएचसी द्वारा निगरानी की जा रहीं है। ऐसे में लोगों को दवा के साइड इफेक्ट के बारे में घबराने की जरूरत नहीं है। आशा रीता देवी ने कहा कि दवा में एल्बेंडाजोल और डीइसी की गोली है, जिसे खाने के बाद अगर किसी को थोड़ी देर के लिए सर दर्द, चक्कर, उल्टी, बुखार जैसे लक्षण आएँ, तो घबराएँ नहीं, यह कुछ समय बाद स्वतः ठीक हो जाती है। रैली में आशा कार्यकर्ता व महिला सदस्यों ने भी फाइलेरिया की दवा सेवन कर गाँव से फाइलेरिया मुक्त बनाने का संकल्प लिया।

घर घर किया गया जन संपर्क

सर्वजन दवा सेवन अभियान की सफलता के लिए आशा रीता देवी पूरे जोश के साथ अपने कार्यक्षेत्र में घर-घर, सड़क पर जाकर लोगों को अभियान के बारे में बताया। इसके अलावा उन्हें फाइलेरिया से बचाव के बारे में भी विस्तार से समझाया। जिले के सिविल सर्जन डॉ श्रवण कुमार पासवान ने बताया कि जिले में 10 फरवरी से फाइलेरिया उन्मूलन हेतु विशेष अभियान चलाकर दो वर्ष के ऊपर के सभी स्वस्थ लोगों को आशा कार्यकर्ताओं द्वारा फाइलेरिया रोग से बचाव हेतु घर – घर जाकर दवा खिलाया जा रहा है । उन्होंने लोगों से अपील की कि सभी लोग जरूर दवा खाएं, तभी इस रोग का उन्मूलन हो सकेगा। मौके पर ग्रामीणों को फाइलेरिया से बचाव को सर्वजन दवा सेवन के साथ घरों के आस-पास सफाई रखने एवं मच्छरदानी उपयोग करने की सलाह दी गयी।

Related posts

रायपुर:संवेदनशीलता, साफगोई और ईमानदार इंसान होना ही बड़ा कवि होने की शर्त है : विनोद कुमार शुक्ल, नासिर अहमद सिकंदर और रज़ा हैदरी को श्रद्धांजलि।

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग अंतर्गत संचालित कार्यों की समीक्षा हेतु बैठक संपन्न।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर उन्हें किया नमन।

rktvnews

एनटीपीसी ने बालिका सशक्तिकरण मिशन के नए संस्करण का शुभारंभ किया।

rktvnews

बिहार:मंत्री परिषद की बैठक में आठ एजेंडों पर लिए गए निर्णय।

rktvnews

बिहार:भोजपुर: भिखारी ठाकुर लोकोत्सव 2024 की तैयारी समिति की समीक्षात्मक बैठक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment