RK TV News
खबरें
Breaking News

IA डुमरिया, मुजफ्फरपुर में स्थापित होगी आधुनिक फर्नीचर एवं इंटीरियर उत्पाद निर्माण इकाई।

₹14 + करोड़ के निवेश से 50 रोजगार के अवसर होंगे सृजित।

RKTV NEWS/पटना(बिहार)30 जून।बिहार में फर्नीचर एवं इंटीरियर उत्पाद विनिर्माण क्षेत्र को नई गति प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत M/s City Advertising द्वारा औद्योगिक क्षेत्र डुमरिया, मुजफ्फरपुर में आधुनिक विनिर्माण इकाई स्थापित की जाएगी। लगभग ₹14.74 करोड़ के निवेश से विकसित होने वाली यह परियोजना राज्य के विनिर्माण क्षेत्र को सुदृढ़ करने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन एवं औद्योगिक विकास को बढ़ावा देगी।
प्रस्तावित इकाई 0.46 एकड़ क्षेत्र में स्थापित की जाएगी, जहाँ मॉड्यूलर फर्नीचर, स्टील आलमारी तथा घरेलू एवं कार्यालय उपयोग के इंटीरियर उत्पादों का निर्माण किया जाएगा। इस परियोजना के माध्यम से राज्य में फर्नीचर एवं इंटीरियर उत्पादों के आधुनिक विनिर्माण को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही, लगभग 50 प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होने का अनुमान है, जिससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार एवं कौशल विकास के नए अवसर उपलब्ध होंगे। इस इकाई को स्थापित करने के लिए बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार (BIADA) की परियोजना समाशोधन समिति (PCC) की बैठक में स्वीकृति दी गई।
उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि बिहार सरकार विविध विनिर्माण क्षेत्रों में निवेश को प्रोत्साहित कर राज्य को आधुनिक औद्योगिक केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की परियोजनाएँ स्थानीय उद्योगों को नई मजबूती प्रदान करने के साथ-साथ रोजगार सृजन एवं आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
उद्योग विभाग के सचिव सह प्रबंध निदेशक, बियाडा एवं आएडा, कुंदन कुमार ने कहा कि बिहार में निवेशकों को बेहतर आधारभूत संरचना, पारदर्शी प्रक्रियाएँ एवं निवेशक-अनुकूल नीतियाँ उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि फर्नीचर एवं इंटीरियर उत्पाद निर्माण जैसे क्षेत्रों में हो रहे निवेश राज्य के औद्योगिक विकास को गति देंगे तथा स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार एवं उद्यमिता के नए अवसर सृजित करेंगे।

Related posts

छत्तीसगढ़ : राज्यपाल ने मेधावी छात्र आदित्य का किया सम्मान।

rktvnews

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान योजना से जुड़कर महिलाएं स्वरोजगार की ओर अग्रसर।

rktvnews

भाजपा नगर ईकाई ने नगर विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर दलित बस्तियों में किया फलों का वितरण।

rktvnews

रायपुर : पत्रकार बहनों ने मुख्यमंत्री की कलाई पर बांधी राखी : जनसेवा के मार्ग पर अटूट संकल्प और प्रगति की दी शुभकामनाएं।

rktvnews

भोजपुर:महिला दिवस पर महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

rktvnews

मणिपुर में हिंसा के विरुद्ध एक दिवसीय उपवास।

rktvnews

Leave a Comment