RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

भाजपा नगर ईकाई ने नगर विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर दलित बस्तियों में किया फलों का वितरण।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)2 अक्टूबर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 154वीं जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जयंती पर भाजपा आरा नगर इकाई द्वारा नगर अध्यक्ष जीतु चौरसिया के नेतृत्व में एवं पूर्व कृषि मंत्री सह आरा विधायक अमरेन्द्र प्रताप सिंह के मार्ग दर्शन में अनाईठ मुसहर टोली और रौजा महादलित बस्ती में महादलितों के बीच फल वितरित किया गया।
इस अवसर पर विधायक अमरेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि गांधी जी का योगदान भारत की आजादी में एवं सामाजिक सरोकार में अतुलनीय रहा है। उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। आज उनके सपनों को भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी साकार कर रहे हैं और गांव, गरीब, किसान के उत्थान में दिन रात एक किए हुए हैं ‌। सेवा पखवाड़ा के तहत आज समाज के अंतिम पायदान पर खड़े महादलित परिवार के बीच सेवा कर रहे हैं।
इस अवसर पर ग्रामीण अध्यक् अशोक सिंह, लव पाण्डेय, मुन्ना कुशवाहा,प्रकाश सिंह, दिनेश सिंह मुन्ना सिंह, अश्वनी कुशवाहा, नीरज चौधरी, अभय चौधरी, रितेश वर्मा, गुड्डू पासवान, बब्लु चौधरी, गौतम श्रीवास्तव, मिथुन मिश्र, धर्मेन्द्र सिंह, आदि मौजूद थे ‌।

Related posts

वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय सहित 6 कुल सचिवों के कार्यों पर लगी रोक।

rktvnews

भोजपुर:छात्र युवा सवांद को सफल बनाने को लेकर विवि अध्यक्ष ने की कमिटी विस्तारित।

rktvnews

मंत्री सत्यानन्द भोक्ता ने डीआरडीए स्थित प्रशिक्षण भवन हॉल के सौंदर्यकरण कार्य का किया उद्घाटन!डीआरडीए परिसर से ऑनलाइन माध्यम से हंटरगंज प्रखंड क्षेत्र में पूर्ण कुल 8 पीसीसी पथ का भी उद्घाटन।

rktvnews

भोजपुर: जिला प्रशासन पूर्व सांसद से निभा रहा दोस्ती,वर्तमान सांसद को कर रहा दर किनार: सुदामा प्रसाद

rktvnews

झारखंड में राजेश ठाकुर के प्रदेश अध्यक्ष के शानदार कार्यकाल में मजबूत हुई कांग्रेस।

rktvnews

भोजपुर: सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के 5 लोगो की दर्दनाक मौत पर सांसद सुदामा प्रसाद ने जताया दुख,पहुंचे सदर अस्पताल।

rktvnews

Leave a Comment