भाजपा भोजपुर द्वारा आपातकाल के काला दिवस को संविधान हत्या दिवस के रूप मनाया गया।
संगोष्ठी और प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

बिहार सरकार के मंत्री सहित भाजपा नेताओं ने संगोष्ठी को किया संबोधित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)25 जून।भारतीय जनता पार्टी भोजपुर द्वारा गुरुवार को आपातकाल के विरोध मे संविधान हत्या दिवस मनाया गया।उक्त अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज की अध्यक्षता में एक संगोष्ठी का आयोजन रेड क्राँस सभागार मे किया गया। कार्यक्रम का संचालन आलोक अंजन एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष राजकुमार कुशवाहा ने किया।
बतौर मुख्य वक्ता बिहार सरकार के उच्च शिक्षा एवं विधि मंत्री सह आरा विधायक संजय सिंह टाईगर ने संगोष्ठी मे आपातकाल को याद करते हुए कहा कि गुजरात मे दिसम्बर 1973 एवं जनवरी1974 मे छात्रो द्वारा उठाया गया आंदोलन बिहार मे जय प्रकाश नारायण के नेतृत्व मे संपूर्ण क्रांति का रूप ले लिया और यह आंदोदलन भ्रष्टाचार, महंगाई गरीबी के खिलाफ व्यवस्था को बदलने को ले कर पूरे देश मे फैल गया।इंदिरा गाँधी सत्ता मे चूर एवं अहंकार के कारण 25 जून 1975 को देश मे आपातकाल घोषित कर संविधान की निर्मम हत्या की। नागरिकों के मौलिक अधिकारों को छीन लिया गया एव पूरे देश मे नेताओं, लोगो ,पत्रकारो को प्रताड़ित किया गया।जिसके परिणामस्वरूप 1977 के आम चुनाव मे काँग्रेस की करारी हार हुई। देश आज भी उस आपातकाल को याद कर सहम जाता है।काँग्रेस द्वारा हमेशा से ही संविधान का उल्लंघन किया गया है।
अन्य वक्ताओं मे जिलाध्यक्ष कौशल विद्यार्थी, सीडी शर्मा,अशोक शर्मा, हरेन्द्र पांडेय,सत्यनारायण ब्याहुत,नरेन्द्र तिवारी आदि ने आपातकाल को काला एवं संविधान हत्या दिवस बताते हुए कहा कि उस अपराध के लिए देश कभी भी काँग्रेस को माफ नही करेगी।
उस दौरान आपातकाल से संबंधित अत्याचारों की प्रदर्शनी भी लगाया गया जिसका अवलोकन मंत्री, जिलाध्यक्ष सहित भाजपा नेताओं एवं कार्यकताओ ने किया।
कार्यक्रम में प्रमोद कुमार, संजय कुमार सिंह, बिभु जैन,हरेराम चंद्रवंशी, परशुराम चौधरी, सूर्यकांत पांडेय, संतोष चंद्रवंशी,निशांत सिंह सेंगर,चुन्नी देवी,संजीव गुप्ता, मनीष प्रभात,बलराम सिंह,राहुल सिंह,दीपक सिंह,माधव केसरी,आदित्य सिंह आदि सहित भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
मंत्री संजय टाईगर एवं जिलाध्यक्ष दुर्गा राज द्वारा आंदोलन के सिपाही जगन्नाथ केसरी के पत्नी को अंगवस्त्र दे कर सम्मानित किया गया।

