RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना : होली मिलन पर सहाय-सदन में खूब उड़े अबीर-गुलाल! होली गीतों से सजी महफिल।

सहाय सदन मे आयोजित होली मिलन समारोह मे डा निर्मल कुमार श्रीवास्तव व अन्य

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 1 मार्च। होली के रंग में सभी रंगे हुए हैं। होली की धूम मची हुई है। होली पर्व के मद्देनजर होली मिलन समारोह का आयोजन विभिन्न संस्थाओं मे तथा विभिन्न जगहों पर किया जा रहा है। इसी कड़ी मे पटना के बेली रोड स्थित सहाय-सदन मे होली मिलन समारोह 2026 सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

होली मिलन समारोह के अवसर पर सजा सहाय सदन

विदित हो कि पटना के पूर्व मेयर स्व कृष्ण नंदन सहाय (के एन सहाय) का घर है सहाय-सदन। बड़ी-बड़ी राजनीतिक हस्तियों का गवाह रहा है सहाय-सदन। राजनीतिक नेताओं सहित पदाधिकारियों का स्व केएन सहाय के घर आना-जाना लगा रहता था। सहाय-सदन मे आयोजित होली मिलन समारोह 2026 मे कायस्थ समाज के प्रबुद्ध वर्ग के लोगों सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और होली मिलन का आनंद लिये। लोगों ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामना दी और एक दूसरे के गले मिले। होली मिलन की यह महफिल पूरी तरह रंगीन बनी हुई थी। होली के रंगीन, रसभरे और मनभावन गीतों पर उङ रहे अबीर-गुलाल से माहौल होलीमय तथा रंगीन बन गया। इस अवसर पर लोगों ने जमकर सांस्कृतिक कार्यक्रम का लुत्फ उठाया। होली के रंगीन गीतों पर लोग खूब थिरके।

होली मिलन समारोह पर होली गीत गाती मेघाश्री, डांस करती कुसुमलता वर्मा सहित अन्य महिलाएँ व बच्चे

मेघाश्री ने “होलिया मे उड़े रे गुलाल”, “होली आई रे कन्हाई होली आई रे” सहित अन्य होली गीत गाकर लोगों को खूब झुमाया। बच्चे, जवान और बूढ़े सभी होली के रंग में रंगे दिखे। वहीं विमल भूषण द्वारा गाये गीत “गोरिया कइके सिंगार अंगना मे पीसे ली हरदिया” सहित अन्य होली गीत पर लोग झूमने पर मजबूर हो गये। महफिल पूरी तरह से होली गीत से सराबोर थी। लोगों ने जमकर होली के हुड़दंग का मजा लिया। साथ ही लोगों ने प्रीति भोज का भरपूर रसास्वादन किया।

सहाय सदन मे आयोजित होली मिलन समारोह मे पूर्व विधायक अरूण कुमार सिन्हा व अन्य

इस अवसर पर डॉ निर्मल कुमार श्रीवास्तव, पूर्व विधायक अरुण कुमार सिन्हा, विधायक संजय कुमार चौरसिया, सुजीत कुमार वर्मा, कुसुम लता वर्मा, मनोज कुमार मनोज, अरुण कुमार कर्ण, अमिताभ जी, राकेश कुमार सिंहा, श्रवण जी, राकेश रंजन, शिखा सिंह, प्रमोद कुमार सिंहा, अपलेंद्र कुमार पप्पू, मीरा श्रीवास्तव, रूपम प्रसाद, अभिषेक कुमार, साकेत सिन्हा, अंजली श्रीवास्तव, अर्पणा सिन्हा, अंकी, चीनू, पीहू सहित बङी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Related posts

समाज की विकृतियों को उजागर कर स्वच्छ समाज के निर्माण और आपसी सौहार्द एवं भाईचारा बनाए रखने का संदेश देता है नाटक : रघुपति यादव

rktvnews

भोजपुर: एलआईसी अभिकर्ताओं का सम्मेलन सह सम्मान समारोह का आयोजन।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:झारखण्ड राज्य अल्पसंख्यक आयोग की जमशेदपुर परिसदन में पदाधिकारियों संग बैठक।

rktvnews

केन्‍द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर और गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने आज आईएफएफआई सिने मेले का उद्घाटन किया।

rktvnews

उमरिया:समस्त उप स्वास्थ्य केंद्रो में आयुष्मान अरोग्य शिविर प्रारंभ।

rktvnews

सिवान:जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक जिला परिषद के सभागार में संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment