RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर :बखोरापुर की बेटी शिवांगिनी सिंह बनीं ग्रामीण विकास अधिकारी, परिवार व जिले में खुशी की लहर।

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर )24 जून।जिले की होनहार बेटी शिवांगिनी सिंह ने अपनी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर ग्रामीण विकास अधिकारी पद पर सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है।
शिवांगिनी सिंह, आरा के बांसटाल-बखोरापुर निवासी जनार्दन सिंह की पौत्री हैं। उनके पिता संतोष कुमार सिंह पेशे से क्रिमिनल एडवोकेट हैं, जबकि माता संजना सिंह प्लस टू शिक्षिका हैं। शिक्षित और संस्कारवान पारिवारिक माहौल में पली-बढ़ीं शिवांगिनी ने शुरू से ही पढ़ाई के प्रति गंभीरता दिखाई और अपने लक्ष्य को लेकर निरंतर प्रयासरत रहीं।
उनकी प्रारंभिक से लेकर 12वीं तक की शिक्षा आरा के डीएवी स्कूल से हुई। इसके बाद उन्होंने वाराणसी स्थित बीएचयू से स्नातक की पढ़ाई पूरी की तथा आगे की शिक्षा के तहत इग्नू से मास्टर डिग्री प्राप्त की। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए वह लंबे समय तक दिल्ली में रहकर परिश्रमपूर्वक अध्ययन करती रहीं। बताया जाता है कि यह उनका दूसरा प्रयास था और इसी प्रयास में उन्होंने सफलता अर्जित कर यह मुकाम हासिल किया।
शिवांगिनी की इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और प्रयास ईमानदारी से किया जाए, तो सफलता जरूर मिलती है। उनकी सफलता से न सिर्फ परिवार, बल्कि पूरे आरा और आसपास के क्षेत्र में गर्व का माहौल है।
शिवांगिनी सिंह के पति विकाश कुमार सिंह मैकेनिकल इंजीनियर होने के साथ-साथ साइंटिस्ट के पद पर कार्यरत हैं। परिवार के सदस्यों ने उनकी सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे पूरे परिवार के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया है।
शिवांगिनी सिंह की इस उपलब्धि पर क्षेत्र के लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

Related posts

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर जिलाधिकारी ने अर्पित की श्रद्धांजली।

rktvnews

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ,मोतिहारी द्वारा ऐतिहासिक धरोहर केसरिया बौद्ध स्तूप के समीप टूरिस्ट फैसिलिटी सेंटर एवं बौद्ध प्रतिमूर्तियों के निर्माण हेतु स्थलीय निरीक्षण किया गया ।

rktvnews

गिरीडीह:उपायुक्त, रामनिवास यादव ने शिक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक की, विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं समावेशिता पर बल।

rktvnews

गिरिडीह: उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक संपन्न, दिए गए जरूरी दिशा-निर्देश।

rktvnews

गोपालगंज:जिला पदाधिकारी डाॅ0 नवल किशोर चौधरी एवं पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात द्वारा सेक्टर पदाधिकारी एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारी का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

rktvnews

नारनौल:सेंट जॉन रेडक्रॉस भवन नारनौल में चल रहे पांच दिवसीय जेआरसी प्रशिक्षण शिविर संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment