RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर:जिलास्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन कई खेलों का हुआ आयोजन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)04 सितंबर।मंगलवार को खेल बिहार सरकार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना एवं जिला प्रशासन भोजपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 5 दिवसीय जिलास्तरीय विधालय खेल का आज दूसरा दिन का आयोजन विभिन्न मैदानों पर खेला गया। महाराजा महाविद्यालय के खेल मैदान पर एथलेटिक्स प्रतियोगिता आयोजित किया गया अण्डर 14 गोला फेंक प्रतियोगिता में बालक वर्ग में सुमीत कुमार सिंह+2 उच्च विद्यालय अलीपुर, प्रथम स्थान,दुतिय स्थान पर अंशु कुमार +2 उच्च विद्यालय छोटा सासाराम, तृतीय स्थान पर धनवीर कुमार+2 उच्च विद्यालय जोगता, अण्डर 14 बालिका वर्ग में प्रथम स्थान काजल कुमारी गुरु रामदयाल प्लस 2 उच्च विद्यालय चंदा काजीचक, द्वितीय स्थान पर खुशी कुमारी उच्च विद्यालय नारायण तृतीय स्थान पर रागिनी कुमारी प्लस टू उच्च विद्यालय कडारी, अंडर 17 बालक वर्ग में विशाल सिंह केवीएस प्लस टू विद्यालय छोटा सासाराम, द्वितीय स्थान पर आकाश सिंह प्लस टू उच्च विद्यालय मार्शल तृतीय स्थान पर पवन कुमार उच्च विद्यालय हंसवाड़ीह, कबड्डी का प्रतियोगिता चर्च मैदान पर खेला गया। अण्डर 14 बालिका में फ्युचर एकेडमी गजराज गंज को आर एन डिपीएस ने पराजित किया। अण्डर 17 100मी दौड में एथलेटिक्स प्रतियोगिता का संचालन यशवंत सिंह सचिव भोजपुर जिला एथलेटिक्स संघ,पंकज कुमार शर्मा, विकास कुमार, कृष्ण कुमार, अविनाश कुमार सिंह,थे। वहीं कबड्डी का संचालन मुकेश कुमार सिंह सचिव भोजपुर जिला कबड्डी संघ,पवन कुमार,आशिष कुमार, आंनद कुमार थे। वालीबॉल में अण्डर 17 में डी ए भी पब्लिक स्कूल धनुपुरा फाइनल में प्रवेश किया।दूसरे दिन के आयोजन के दौरान अलख निरंजन,आशिष मिश्रा, कृष्ण कुमार सिंह,अटल बिहारी, आंचल गौस्वामी, सुमन कुमारी का सहरानिय योगदान रहा।इस आशय की जानकारी जिला खेल पदाधिकारी संजीव कुमार सिंह ने दी।

Related posts

राजकीय अल्पसंख्यक छात्रावासों में प्रवेश प्रक्रिया हुई शुरू -30 जुलाई 2023 तक किये जा सकेंगे आवेदन।

rktvnews

बागपत:विशाल प्रकृति परीक्षण शिविर में जिलाधिकारी ने किया प्रतिभाग।

rktvnews

ढूंढ रहा है ख़ुद में बचपन।

rktvnews

नवादा: डीएम की अध्यक्षता में आईसीडीएस की मासिक बैठक संपन्न।

rktvnews

रक्षा मंत्री ने एनसीसी पूर्व छात्र संघ की शासी परिषद बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

नारनौल:क्लब फुट से ग्रस्त बच्चों के लिए स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा शिविर आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment