RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:डाँ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा जिला कार्यालय सहित बूथों पर पुष्पांजलि कर श्रद्दांजलि दी गई।

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर )23 जून।भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं प्रखर राष्ट्रवादी डाँ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 73 वें पुण्यतिथि को भारतीय जनता पार्टी द्वारा बलिदान दिवस के रूप मे मनाया गया।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा भोजपुर जिला के सभी मंडल एवं बूथो पर बलिदान दिवस मनाया गया एवं डाँ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी को याद किया गया।
मुख्य कार्यक्रम भाजपा जिला कार्यालय मे मनाया गया।भाजपा जिला कार्यालय मे डाँ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैलीय चित्र पर जिलाध्यक्ष सहित भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्पांजलि कर याद किया गया।इस दौरान भारत माता की जय,जहाँ बलिदान हुऊ मुखर्जी वह काश्मीर हमारा है आदि नारे भी लगाए गए।
जिलाध्यक्ष दुर्गा राज सहित नेताओं ने बलिदान दिवस पर डाँ मुखर्जी को याद करते हुए कहा कि वे एक प्रखर राष्ट्रवादी एवं महान विचारक थे।उनके बलिदान को भाजपा ने व्यर्थ नही होने दिया।उनका नारा एक देश मे दो प्रधान, दो विधान,दो निशान नही चलेगा को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने काश्मीर से 370 हटा कर समाप्त कर दिया। आज हम उस महान व्यक्ति का पुण्यतिथि मना रहे है,जो अपने देश के एकता एवं अखंडता के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया। उनका व्यक्तित्व एवं कृतित्त्व हमेशा हमेशा के लिए अमर हो गया।हमे गर्व है कि हम उनके द्वारा बताए गए मार्ग पर आगे बढते हुए देश को विकसित भारत बनाने के संकल्प को पूरा कर रहे है।
कार्यक्रम मे जिलाध्यक्ष दुर्गा राज,सीडी शर्मा, उदय प्रताप सिंह,प्रहलाद राय,वंदना राजवंशी,अमरेन्द्र शक्रवार,सूर्यकांत पांडेय,राजकुमार कुशवाहा, ज्योति प्रकाश कुशवाहा, निशांत सेंगर,नरेन्द्र तिवारी, संतोष चंद्रवंशी, संजय कुमार सिंह, विभु जैन,विद्यासागर प़ाडेय,आदित्य सिंह आदि,जयंत किशोर,संजय सिंह,पिंटु राय आदि शामिल थे।

Related posts

भोजपुर:केन्द्रीय मंत्री आर के सिंह ने तीन रिवर स्टेशन, पीपा पुल के आधुनिकीकरण के साथ बिहार भर के जहाजरानी विभाग के विभिन्न योजनाओ का शिलान्यास और उदघाटन किया।

rktvnews

दरभंगा:सरकार की महत्वाकांक्षी और जनप्रिय योजना जल-जीवन-हरियाली अभियान को लेकर हुई समीक्षा बैठक।

rktvnews

दरभंगा:बिहार राज्य फसल सहायता योजना को लेकर हुई बैठक।

rktvnews

बिहार:भोजपुर:विकास के मामले में टॉप पर रहेगा तरारी : विशाल प्रशांत

rktvnews

जयपुर:संविधान दिवस पर मुख्यमंत्री कार्यालय में कार्यक्रम।

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री ने जोधपुर में की जनसुनवाई।

rktvnews

Leave a Comment