RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

हनुमानगढ़:खेल सप्ताह का पांचवा दिन; खो खो और रस्साकसी में खिलाड़ियों ने दिखाया दम।

हनुमानगढ़/राजस्थान 12 जनवरी। स्थानीय राजकीय नेहरू मेमोरियल महाविद्यालय, हनुमानगढ में 8 जनवरी से 13 जनवरी तक खेल सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार को इसका समापन समारोह होगा। शुक्रवार को खो-खो खेल प्रतियोगिता (महिला व पुरूष वर्ग) का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय की छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। प्राचार्य प्रो. विनोद कुमार जांगिड ने खिलाडियों के बीच उपस्थित रहकर खिलाडियों का हौसला बढाया तथा उत्साहवर्धन किया। खो-खो महिला वर्ग में बसकरो तथा खो-खो पुरूष वर्ग में मुकेश कुमार की टीम विजेता रही। रस्साकसी पुरूष वर्ग में अमृतपाल ग्रुप विजेता रहा तथा अंकुश ग्रुप उपविजेता रहा।
प्रतियोगिता में महाविद्यालय संकाय सदस्य डॉ. राम पाल अहरोदिया, भावना, सिद्वार्थ राव, डॉ. अर्चना गोदारा, शिशुपाल, डॉ. सुभाष चन्द्र, किरण ढिल्ल, भगवंती, मनदीप कौर, अनमोल कुमार शर्मा, श्रीमती सुमन, डॉ. श्रुति सिंह, विनोद कुमार बसंल, डॉ. यासमीन खान, अजीतपाल सिंह, पंकज मिश्रा सहित बड़ी संख्या में महाविद्यालय के छात्र उपस्थित रहे।

Related posts

बक्सर: डीएम की अध्यक्षता में आयुष्मान कार्ड निर्माण की समीक्षा बैठक।

rktvnews

आयुक्त ने पाटन अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण।

rktvnews

अभियुक्त व शराबी गिरफ्तार, गये जेल।

rktvnews

मोतिहारी:राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने की बैठक।

rktvnews

पटना:एसआरपी कॉलेज में होली मिलन समारोह आयोजित।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने जलियांवाला बाग के शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

rktvnews

Leave a Comment