RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:आइसा का राज्यव्यापी हस्ताक्षर अ भियान संपन्न, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो!

बिहार शिक्षा मंत्री मिथलेश तिवारी इस्तीफा दो!

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)22 जून।आइसा बिहार द्वारा 28 मई से 10 जून तक चलाया गया राज्यव्यापी हस्ताक्षर अभियान आज भोजपुर जिला में ज्ञापन सौंपने के साथ संपन्न हुआ। अभियान के दौरान जिला से हजारों हजार की संख्या में छात्र-युवा, अभिभावक एवं आम नागरिक जुड़े और शिक्षा, परीक्षा तथा रोजगार के सवालों पर अपना समर्थन दर्ज कराया।
आज आइसा के एक प्रतिनिधिमंडल ने भोजपुर के जिला पदाधिकारी से मुलाकात कर महामहिम राष्ट्रपति महोदया को संबोधित ज्ञापन एवं हस्ताक्षर सूची सौंपी। प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि देश में लगातार हो रहे पेपर लीक, परीक्षा घोटालों, TRE-4 बहाली तथा छात्र-युवाओं के सम्मान और रोजगार से जुड़े सवालों पर तत्काल हस्तक्षेप सुनिश्चित किया जाए। साथ ही NEET, AEDO समेत विभिन्न परीक्षाओं में बार-बार हो रहे पेपर लीक और परीक्षा घोटालों की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान एवं बिहार के शिक्षा मंत्री मिथलेश तिवारी को पद से हटाया जाए। प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन को अविलंब राष्ट्रपति महोदया तक अग्रसारित करने की भी मांग की।
प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि लगातार हो रहे पेपर लीक ने लाखों छात्रों-युवाओं के भविष्य को संकट में डाल दिया है। वहीं TRE-4 अभ्यर्थियों के साथ हो रहा अन्याय, रोजगार की मांग करने वाले युवाओं पर दमन तथा उन्हें अपमानित किए जाने की घटनाएं सरकार की छात्र-युवा विरोधी मानसिकता को दर्शाती हैं। हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से जनता ने इन मुद्दों पर अपनी स्पष्ट राय दर्ज की है।
जिला पदाधिकारी ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना तथा आश्वासन दिया कि ज्ञापन को नियमानुसार महामहिम राष्ट्रपति महोदया के कार्यालय को अग्रसारित किया जाएगा।
आइसा भोजपुर के जिला सचिव कॉ. जयशंकर ने कहा कि यह अभियान केवल हस्ताक्षर जुटाने का कार्यक्रम नहीं था, बल्कि शिक्षा, परीक्षा और रोजगार के सवालों पर जनता की आवाज को संगठित करने का प्रयास था। हजारों लोगों की भागीदारी ने साबित कर दिया है कि छात्र-युवा अब अन्याय, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी के खिलाफ चुप रहने वाले नहीं हैं। आइसा आगे भी TRE-4 बहाली, पेपर लीक पर रोक, छात्र-युवाओं के सम्मान और रोजगार के अधिकार की लड़ाई को और मजबूत करेगा।
प्रतिनिधिमंडल में आइसा भोजपुर के जिला सचिव कॉ. जयशंकर, जिला अध्यक्ष कॉ. विकाश, जिला सह सचिव कॉ. रौशन, सह सचिव कॉ.चंदन,उपाध्यक्ष अनूप एवं राज्य उपाध्यक्ष कॉ.नीतू शामिल थे।

Related posts

प्रदेश के 29 महाविद्यालयों में शुरू होंगे नवीन संकाय – संचालन के लिए 253 नवीन पदों का होगा सृजन – 35.81 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रावधान को स्वीकृति – राजकीय महाविद्यालय मावली-उदयपुर होगा स्नातकोत्तर में क्रमोन्नत।

rktvnews

प्रभारी सचिव बक्सर श्रवण कुमार ने अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई का वर्चुअल रूप से उद्घाटन किया।

rktvnews

वैश्विक संकट के बीच भारत के बैंकिंग और वित्तीय क्षेत्र का उल्लेखनीय प्रदर्शन।

rktvnews

औषधीय वनस्पतियों पर आयोजित चिंतन शिविर में पारंपरिक चिकित्सा के क्षेत्र में सतत विकास को बढ़ावा देने और वैश्विक नेतृत्व हासिल करने के लिए दृष्टिकोण प्रस्तुत किया गया।

rktvnews

बागपत:संकोच टूटा, समाधान आया: बागपत बना री-यूज़ेबल पैड मॉडल लागू करने वाला पहला जिला।

rktvnews

गढ़वा :गणतंत्र दिवस 2026 की तैयारी को लेकर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में जिला स्तरीय बैठक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment