RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:बुलडोजर राज के खिलाफ आरा शहर के गरीबों को संगठित करने का भाकपा माले ने शुरू किया अभियान :क्यामुद्दीन अंसारी

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर)22 जून।भाकपा माले राज्य स्थाई समिति सदस्य व आरा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी क्यामुद्दीन अंसारी ने एक प्रेस बयान जारी कर संवाददाताओं को बताया कि भाकपा माले ने बिहार में चल रहे बुलडोजर राज के खिलाफ आरा शहर के सभी गरीबों को संगठित करने का अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत भाकपा माले ने शहरी गरीब मोर्चा का सदस्यता अभियान शुरू किया है.
भाकपा माले नेता क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि शहरी गरीब मोर्चा शहर के सभी गरीबों का मर्यादा पूर्ण जीवन की वकालत करता है.शहरी गरीब मोर्चा आरा शहर में अतिक्रमण के नाम पर गरीबों को उजाड़ने का विरोध करता है तथा सभी भूमिहीन शहरी गरीबों को 5 डी.जमीन देने के बिहार सरकार के वादे को निभाने की मांग करता है.
भाकपा माले नेता क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि शहरी गरीबों के लिए रोजगार गारंटी योजना ( वीबी जी रामजी ) को शहरों में भी लागू किया जाए.माले नेता ने कहा कि शहरी गरीबों के लिए न्यूनतम 600 ₹ प्रति दिन मजदूरी की मांग करता है.
आरा शहर के पिछड़े गरीब इलाके में शहरी गरीब मोर्चा के सदस्य बनाने का अभियान शुरू किया है। यह अभियान बिन्दटोली और जिला स्कूल के आस पास में चलाया तथा शहरी गरीबों से आह्वान किया कि इन्हीं सवालों पर शहरी गरीब मोर्चा के बैनर तले 24 जून 2026 को प्रखंड मुख्यालय आरा पर प्रदर्शन होगा.
भाकपा माले द्वारा शहरी गरीबों को सदस्य बनाने की भूमिका में सामिल नेताओं में भाकपा माले राज्य स्थाई समिति सदस्य व आरा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी क्यामुद्दीन अंसारी, भाकपा माले नगर कमेटी सदस्य व ब्यवसायी संगठन के नगर सचिव बब्लू कुमार गुप्ता, युवा नेता गणेश यादव, माले के बिन्दटोली ब्रांच सचिव भोजा यादव है।

Related posts

केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने फिक्की और सीआईआई के साथ फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल का नेतृत्व किया।

rktvnews

भोजपुर:समन्वय समिति की बैठक में डीएम ने दिए निर्देश, बीडीओ “मॉडल टोला विकसित का प्रस्ताव भेजे।

rktvnews

भोजपुर: सहारा निवेशकों के पैसे की वापसी को ले होने वाले सम्मेलन हेतु किया गया जनसंपर्क।

rktvnews

बिहार ने की खेलो इंडिया की शानदार मेजबानी, खेलों को लेकर बना उत्साहित माहौल।

rktvnews

मोटापा-रोधी ओरल दवा कार्यक्रम में RenaissThera ने हासिल की शोध की अहम उपलब्धि।

rktvnews

भोजपुर:प्रभारी मंत्री के आरा आगमन पर किया स्वागत।

rktvnews

Leave a Comment