RK TV News
खबरें
Breaking News

गढ़वा :गणतंत्र दिवस 2026 की तैयारी को लेकर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में जिला स्तरीय बैठक संपन्न।

गणतंत्र दिवस समारोह टाउन हॉल, गढ़वा मैदान में होगा आयोजित।

पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का होगा आयोजन।

गरिमामय एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारियाँ।

RKTV NEWS/गढ़वा(झारखंड )15 जनवरी।गणतंत्र दिवस 2026 के भव्य एवं सफल आयोजन को लेकर आज को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त दिनेश यादव एवं पुलिस अधीक्षक अमन कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में गणतंत्र दिवस समारोह की संपूर्ण रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा करते हुए विभिन्न विभागों की जिम्मेदारियाँ निर्धारित की गईं। उपायुक्त ने समारोह को गरिमामय, अनुशासित, सुव्यवस्थित एवं समयबद्ध ढंग से संपन्न कराने हेतु सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया।
उपायुक्त श्री यादव ने कहा कि गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह टाउन हॉल, गढ़वा के मैदान में आयोजित किया जाएगा, जिसमें ध्वजारोहण, राष्ट्रगान एवं परेड का आयोजन होगा। परेड का पूर्वाभ्यास भी मुख्य समारोह स्थल पर ही किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को पूर्वाभ्यास एवं मुख्य समारोह के दौरान बेहतर व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में उपायुक्त ने समारोह स्थल की साफ-सफाई, रंग-रोगन, लाउडस्पीकर, पेयजल, बैठक व्यवस्था, अग्निशमन दस्ता, सुरक्षा व्यवस्था, स्वतंत्रता सेनानियों को आमंत्रण सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए संबंधित पदाधिकारियों को स्पष्ट जिम्मेदारी सौंपी।
साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा निकाली जाने वाली झांकियों को देशभक्ति से ओत-प्रोत एवं आकर्षक बनाने के निर्देश देते हुए झांकियों के लिए उपयुक्त वाहन, सुगम प्रवेश-निकासी व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया।
पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने समारोह को लेकर चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु कार्यक्रम स्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, निगरानी एवं विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रम

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर टाउन हॉल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति गीत एवं नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियाँ दी जाएंगी।

शहर की साफ-सफाई पर विशेष जोर

उपायुक्त ने नगर परिषद, गढ़वा के कार्यपालक पदाधिकारी को निर्देश दिया कि गणतंत्र दिवस से पूर्व शहर के सभी चौक-चौराहों, प्रतिमाओं एवं मूर्तियों की साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर शहर पूर्णतः स्वच्छ, सुंदर एवं सुसज्जित दिखाई देना चाहिए।

बैठक में उपस्थित पदाधिकारी

बैठक में उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, अपर समाहर्ता राज महेश्वरम, सामान्य शाखा पदाधिकारी सुशील कुमार राय, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी संजय प्रसाद, जिला परिवहन पदाधिकारी धीरज प्रकाश, जिला पंचायती राज पदाधिकारी प्रमेश कुशवाहा, अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा संजय कुमार, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) यशोधरा, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद सुशील कुमार, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल प्रेमलाल सिंह सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

दैनिक पञ्चांग 14 अप्रैल 24

rktvnews

भारतीय रेलवे अपने मिशन शत-प्रतिशत विद्युतीकरण की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है।

rktvnews

रायपुर : स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने फार्मेसी काउंसिल के आनलाइन पंजीयन सुविधा का किया लोकार्पण।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम cVIGIL एप के माध्यम से दर्ज करें आदर्श आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत।

rktvnews

उत्तर प्रदेश:मुख्यमंत्री और केन्द्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री ने पी०एम० सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, पी०एम० कुसुम योजना और रबी विपणन वर्ष 2025-26 के अन्तर्गत गेहूं खरीद की समीक्षा की।

rktvnews

बागपत:खतौनी खिड़की पर जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने संभाली कमान, किसान बोले: ऐसा सुशासन पहले कभी नहीं देखा।

rktvnews

Leave a Comment