RK TV News
खबरें
Breaking News

गढ़वा:उपायुक्त की अध्यक्षता में भू-अर्जन से संबंधित कार्यों की समीक्षात्मक बैठक का आयोजन।

जिला भू-अर्जन पदाधिकारी ने विभिन्न परियोजना अंतर्गत मुआवजा भुगतान की प्रक्रिया एवं निर्माण कार्यों से कराया अवगत।

RKTV NEWS/गढ़वा (झारखंड)22 जून।जिला भू-अर्जन शाखा अंतर्गत राज्य सरकार एवं अन्य उपक्रमों हेतु भूमि अर्जन से संबंधित कार्यों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा हेतु उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न अधियाची विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों के अद्यतन स्थिति से अवगत होते हुए लंबित कार्यों को पूर्ण करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

साथ ही परियोजना अंतर्गत किए गए भूमि अधिग्रहण से संबंधित रैयतों को मुआवजा राशि के भुगतान के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई एवं इस प्रकार के सभी लंबित मुआवजा भुगतान की राशि को जल्द से जल्द रैयतों को भुगतान करने का निर्देश दिया गया।

परियोजना अंतर्गत विभिन्न कार्यों जैसे कि NH-75 लगमा भाया करकोमा से हासनदाग-तसरार पथ चौड़कीरण, NH-75 से बंशीधर मंदीर चितविश्राम-बम्बा चना-गरदा तक पथ का चौडीकरण एवं मजबुतीकरण, डेंटल मोड (NH-75) से नावादोहरी (NH-343) तक भाया हुर चारमुहान पथ चौड़ीकरण एवं मजबुतीकरण योजना, NH-75 नामधारी कॉलेज से पचपड़वा कोरवाडीह दुलदुलवा चामा पथ चौडीकरण, रमना से मझिआंव भाया विशुनपुरा पथ चौडीकरण, ऊँटारी भवनाथपुर-खरौंधी डाला पथ (यू०पी० बोर्डर) चौड़ीकरण योजना एवं उपकारा, नगर उंटारी में Solid waste Management Plant योजना, सोन-कनहर परियोजना, कांडी वितरणी परियोजना, उत्तरी कोयल परियोजना इत्यादि निर्माण कार्य के बारे में पूछा गया।

मौके पर उपस्थित जिला भू-अर्जन पदाधिकारी राजेश कुमार द्वारा बताया गया की गढ़वा जिले में कुल 23 परियोजनाएं हैं। सभी निर्माण कार्यों का कार्य लगभग पूर्ण किया जा चुका है। कुछ परियोजना अंतर्गत निर्माण कार्य लगभग 10% से 15% अपूर्ण है, जिसका निर्माण कार्य प्रगति पर है, जल्द ही पूर्ण कर लिया जाएगा। उपरोक्त परियोजना अंतर्गत रैयतों के अधिग्रहित भूमि के विरुद्ध मुआवजा राशि का भुगतान प्रक्रिया जारी है।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित संबंधित अंचल अधिकारियों को उपायुक्त ने निर्देश दिया कि भू-अर्जन से संबंधित एलपीसी या अन्य सपोर्टिव पेपर प्राथमिकता के आधार पर ससमय तैयार करते हुए प्रतिवेदन समर्पित करें ताकि भू-अर्जन से संबंधित कार्य का निष्पादन ससमय पूर्ण किया जा सके। भू-अर्जन से संबंधित कार्यों की वास्तविक स्थिति से 15 दिनों के अंदर अवगत कराने व प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को दिया गया।
उक्त बैठक में उपरोक्त पदाधिकारियों के अतिरिक्त अपर समाहर्ता विकास कुमार राय, विशेष भू-अर्जन पदाधिकारी उत्तरी कोयल परियोजना मेदिनीनगर पलामू, कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण विभाग गढ़वा, प्रोजेक्ट डायरेक्टर NHAI, WAPCOS LTD. के प्रतिनिधि समेत अन्य संबंधित उपस्थित थें।

Related posts

दैनिक पञ्चांग: 26 अप्रैल 24

rktvnews

रक्षा मंत्री और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट के कोर इंटीग्रेशन और फ्लाइट टेस्टिंग सेंटर और नौसेना प्रणाली विनिर्माण केंद्र की आधारशिला रखी।

rktvnews

नारनौल:उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने जिला के सभी नागरिकों को दीपों के त्यौहार दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी हैं।

rktvnews

समाज की विकृतियों को उजागर कर स्वच्छ समाज के निर्माण और आपसी सौहार्द एवं भाईचारा बनाए रखने का संदेश देता है नाटक : रघुपति यादव

rktvnews

दरभंगा:29 अगस्त को संयुक्त श्रम भवन के कार्यालय परिसर में होगा जॉब कैम्प का आयोजन।

rktvnews

चतरा:जिला समाज कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की हुई समीक्षा।

rktvnews

Leave a Comment