RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना:IA गोरौल फेज-1, हाजीपुर में स्थापित होगी आधुनिक खाद्य प्रसंस्करण इकाई, ₹17 + करोड़ के निवेश से 200 रोजगार के अवसर होंगे सृजित।

RKTV NEWS/पटना(बिहार )22 जून।बिहार के खाद्य प्रसंस्करण एवं विनिर्माण क्षेत्र को नई गति प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत Moogy Foods Private Limited द्वारा औद्योगिक क्षेत्र गोरौल फेज-1, हाजीपुर (वैशाली) में अत्याधुनिक खाद्य प्रसंस्करण इकाई स्थापित की जाएगी। लगभग ₹17.25 करोड़ के निवेश से विकसित होने वाली यह परियोजना राज्य के खाद्य विनिर्माण क्षेत्र को सुदृढ़ करने के साथ-साथ रोजगार सृजन एवं स्थानीय आर्थिक विकास को बढ़ावा देगी।

इस संबंध में बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार (BIADA) की परियोजना समाशोधन समिति (PCC) की बैठक उद्योग विभाग के सचिव सह प्रबंध निदेशक, बियाडा एवं आएडा, कुंदन कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में पात्र आवेदकों को राज्य के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में भूमि एवं प्लग एंड प्ले शेड्स आवंटित करने के प्रस्तावों पर स्वीकृति प्रदान की गई। इसी क्रम में Moogy Foods Private Limited को IA गोरौल फेज-1, हाजीपुर में खाद्य प्रसंस्करण इकाई स्थापित करने की स्वीकृति दी गई।

प्रस्तावित इकाई 2 एकड़ क्षेत्र में स्थापित की जाएगी, जहाँ कुरकुरे, पफ्स एवं अन्य रेडी-टू-ईट स्नैक उत्पादों का निर्माण किया जाएगा। इस परियोजना के माध्यम से राज्य में खाद्य प्रसंस्करण एवं मूल्य संवर्धित उत्पादों के निर्माण को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही, लगभग 200 प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होने का अनुमान है, जिससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार एवं कौशल विकास के नए अवसर उपलब्ध होंगे।

उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि बिहार सरकार खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र को राज्य के औद्योगिक विकास का महत्वपूर्ण आधार बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की परियोजनाएँ स्थानीय संसाधनों के बेहतर उपयोग, रोजगार सृजन तथा खाद्य विनिर्माण क्षेत्र के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार को खाद्य प्रसंस्करण उद्योग का अग्रणी केंद्र बनाने के लिए सरकार निवेशकों को हर संभव सहयोग प्रदान कर रही है।

उद्योग विभाग के सचिव सह प्रबंध निदेशक, बियाडा एवं आएडा, कुंदन कुमार ने कहा कि बिहार में निवेशकों को बेहतर आधारभूत संरचना, पारदर्शी प्रक्रियाएँ एवं निवेशक-अनुकूल नीतियाँ उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में हो रहे निवेश राज्य की औद्योगिक प्रगति को नई गति देंगे तथा स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और उद्यमिता के नए अवसर सृजित करेंगे।

Related posts

बिहार: भोजपुर:राधा शरण सिंह मेमोरियल कप पर तापा एकादश का कब्जा।

rktvnews

देवघर : नगरपालिका (आम) निर्वाचन-2026 के सफल संचालन को लेकर बैठक का आयोजन।

rktvnews

झारखंड राज्य स्थापना दिवस / वीर बिरसा मुण्डा जयंती।

rktvnews

3 दिसंबर को आरा में होगा व्यवसायी संघ भोजपुर का जिला सम्मेलन!व्यवसायी संघ भोजपुर की जिला कमेटी विस्तारित की बैठक संपन्न।

rktvnews

11 मार्च दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

जैकसन ग्रुप ने सौरव गांगुली के साथ मिलकर सतत विकास की दिशा में बढ़ाया कदम।

rktvnews

Leave a Comment