RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

हनुमानगढ़:सतरंगी सप्ताह कि तैयारियों हेतु जिला परिषद में बैठक आयोजित!16 नवंबर से मतदाता जागरूकता हेतु सतरंगी सप्ताह।

हनुमानगढ़/राजस्थान 05 नवम्बर। मतदाता जागरूकता हेतु जिले में स्वीप गतिविधियों आयोजित की जा रही है, इन्हीं स्वीप गतिविधियों के तहत 16 नवंबर से 22 नवंबर तक जिले में सतरंगी सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। सतरंगी सप्ताह के आयोजन को लेकर जिला परिषद् सभागार में स्विप नोडल प्रभारी सुनीता चौधरी की अध्यक्षता में शनिवार को बैठक का आयोजन किया गया। सतरंगी सप्ताह में सभी विभाग आपसी समन्वय कर सफल आयोजन करे, इसी सिलसिले में बैठक का आयोजन किया गया।
जिला स्वीप नोडल अधिकारी ने कहा कि सतरंगी सप्ताह कार्यक्रम के आयोजन का आधार रंग है। रंगों के आधार पर अलग-अलग दिन अलग-अलग एक्टिविटी आयोजित होगी । उन्होंने विस्तार से बताया कि 16 नवंबर को बैंगनी रंग की थीम पर आधारित हम भी नाचेंगे गाएंगे वोट डालकर आएंगे स्लोगन के साथ लोक नृत्य गतिविधि का आयोजन किया जाएगा, इसी प्रकार 17 नवंबर को इंडिगो कलर की थीम पर आधारित अंगुली पर निशान राष्ट्र के नाम स्लोगन के साथ म्यूजिकल बैंड का आयोजन होगा। 18 नवंबर को सर्विस वोटर तथा सरकारी सेवकों को केंद्र में रखते हुए नीले कलर की थीम पर आधारित कर्तव्य पथ पर राष्ट्रहित में स्लोगन के साथ वॉकथॉन का आयोजन किया जाएगा।
19 नवंबर को हरे रंग की थीम के साथ पीडब्ल्यूडी मतदाताओं को लक्षित समूह के रूप में रखते हुए हम भी सक्षम राष्ट्र भी सक्षम स्लोगन के साथ ट्राई साइकिल रैली का आयोजन होगा। 20 नवंबर को युथ वोटर को केंद्र में रखते हुए पीले रंग की थीम पर आधारित मताधिकार का प्रयोग करेंगे, वोट करेंगे वोट करेंगे स्लोगन के साथ मोबाइल फ्लेश लाइट रैली का आयोजन किया जाएगा। 21 नवंबर को महिला मतदाताओं को केंद्र में रखते हुए नारंगी रंग की थीम पर आधारित वोट करूंगी, तभी तो बढूंगी स्लोगन के साथ महिला रंगोली एवं महिला मार्च का आयोजन किया जाएगा। 22 नवंबर को एथिकल इनफॉर्म्ड वोटिंग के केंद्र के रूप में लाल रंग पर आधारित लालच पर होगी चोट सोच समझकर करेंगे वोट स्लोगन पर आर्टिफिशियल पौधे का प्रदर्शन एवं दीपदान का आयोजन किया जाएगा ।
बैठक में एडिशनल एसपी बनवारी लाल मीणा, आईसीडीएस डीडी प्रवेश सोलंकी, डीईओ हंसराज, एपीआरओ राजपाल लंबोरिया, नायब तहसीलदार भावना शर्मा, राजेश वर्मा, सहायक निदेशक विक्रम सिंह, स्वीप टीम से श्री तरसेम कुमार, पद्मेश सिहाग, उत्कर्ष इत्यादि उपस्थित रहें।

Related posts

भोजपुर:मकर संक्रांति पर श्री आरा गौशाला में श्रद्धालु कर रहे हैं अन्न दान।

rktvnews

मुख्य सचिव एवं डीजीपी ने जोधपुर संभाग के जिला कलक्टरों, जिला पुलिस अधीक्षकों की बैठक ली, कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

rktvnews

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में हुए नक्सली हमले के शहीद जवानों के प्रति भाजपा भोजपुर द्वारा शोक संवेदना की गई प्रकट।

rktvnews

पटना: डीएम ने तत्काल प्रभाव से तीन शिक्षिकाओं को किया निलंबित।

rktvnews

दवाओं के मूल्य निर्धारित करने के मानक।

rktvnews

राजस्थान:मुख्य सचिव की अध्यक्षता में “द ग्रेट इंडियन ट्रेवल बाजार 2024“ की तैयारियों के सम्बन्ध में आयोजित हुई बैठक।

rktvnews

Leave a Comment