RK TV News
खबरें
Breaking Newsरक्षा

आईएनएस सह्याद्री फिलीपींस के मनीला बंदरगाह पर पहुंचा।

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 27 नवंबर।भारतीय नौसेना के स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित स्टील्थ फ्रिगेट , भारतीय नौसेना पोत (आईएनएस) सह्याद्री ने तैनाती के बंदरगाह चरण के लिए मनीला, फिलीपींस में बंदरगाह पर पहुंचने से पहले फिलीपींस की नौसेना के साथ अभ्यास किया।
यह जहाज वर्तमान में हिंद-प्रशांत क्षेत्र में परिचालन तैनाती पर है, तथा मित्र देशों के साथ विभिन्न बहुपक्षीय और द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यासों में भाग ले रहा है, जिसमें मालाबार-2025, ऑसिन्डेक्स-2025, जेआईएमईएक्स-25 , तथा कोरिया गणराज्य की नौसेना के साथ पहला द्विपक्षीय अभ्यास शामिल है।
अभ्यास के दौरान, दोनों नौसेनाओं ने सामरिक संचार अभ्यास, नेविगेशन युद्धाभ्यास, विजिट बोर्ड सर्च एंड सीजर (वीबीएसएस) अभ्यास, तथा उड़ान संचालन में भाग लिया, जिससे पेशेवर तालमेल और आपसी समझ में वृद्धि हुई।
बंदरगाह चरण में पेशेवर आदान-प्रदान, क्रॉस-डेक दौरे और विषय-वस्तु विशेषज्ञों के आदान-प्रदान की एक श्रृंखला शामिल होगी। इसके अलावा, इस यात्रा के दौरान मैत्रीपूर्ण खेल, संयुक्त योग सत्र और एक अनाथालय को सहायता जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएँगे।
आईएनएस सह्याद्रि की यह यात्रा फिलीपींस के साथ संबंधों को मज़बूत करने की भारत की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है और समुद्री क्षेत्र में दोनों नौसेनाओं के बीच बढ़ते सहयोग को उजागर करती है। यह भारत की एक्ट ईस्ट नीति और सागर (क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और विकास) के दृष्टिकोण के अनुरूप, महत्वपूर्ण हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और स्थिरता को बढ़ावा देने की दिशा में एक कदम है।

Related posts

पटना:शिक्षा-दान करनेवाला प्रत्येक व्यक्ति गुरु है : न्यायमूर्त्ति

rktvnews

बिहार:राज्य में लगेंगे 5 डेयरी संयंत्र, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती।

rktvnews

उत्तर प्रदेश:मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों में तेज बारिश से उत्पन्न स्थिति की समीक्षा की।

rktvnews

उपायुक्त अबु इमरान ने सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखा कर किया रवाना।

rktvnews

भोजपुर:अधिवक्ताओंं के हितों की रक्षा होगी मेरी प्राथमिकता:वरीय अधिवक्ता गुंजय कुमार

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त ने किया जनता दरबार आयोजन, आमजनों की समस्याएं सुनते हुए दिए आवश्यक निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment