RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरिडीह:जिले में सड़क सुरक्षा नियमों के अनुपालन व सड़क हादसे में कमी लाने के उद्देश्य से करें कार्य: रामनिवास यादव

उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित, दिए गए जरूरी दिशा-निर्देश।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड )21 अगस्त।उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी रामनिवास यादव की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में शहरी परिवहन, यातायात एवं सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न बिंदुओ की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पुलिस अधीक्षक, अपर समाहर्ता, जिला परिवहन पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी, व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
इस दौरान उपायुक्त, रामनिवास यादव सड़क सुरक्षा समिति द्वारा किये जा रहे कार्यों एवं जागरूकता गतिविधियों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया। बैठक में उपायुक्त ने पेंडिंग हिट एंड रन केस के मामलों में जल्द उचित कारवाई कर निराकरण करने के निर्देश दिए। साथ ही बैठक के दौरान उपायुक्त ने जिले में सड़क हादसों को कम करने के उदेश्य से किये जा रहे कार्यों की समीक्षा के अलावा आईआरएडी एप पर सड़क दुर्घटनाओं में मृत व घायलों से जुड़ी जानकारी को अपडेट रखने का निदेश दिया। आगे जिले में दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से सभी घटनाओं के डेटा को संग्रहित कर एनालेसिस करने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान शहरी क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के उद्देश्य से विभिन्न बिन्दुओं की समीक्षा करते हुए ब्लैक स्पॉट को चिन्ह्ति करते हुए उन स्थानों को बेहतर बनाने के उद्देश्य से कार्य करने का निदेश दिया गया, ताकि ब्लैक स्पॉट की जगह हादसों में कमी लाई जा सके।

Related posts

मायगॉव, संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से आज ‘युवा प्रतिभा – पेंटिंग टैलेंट हंट’ शुरू करेगा

rktvnews

मजबूत सड़क तंत्र से प्रशस्त होगा मिशन-2030 का मार्ग -मुख्यमंत्री

rktvnews

जीत-हार की चिंता किए बिना खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलना चाहिए: मंत्री अमरजीत भगत

rktvnews

भोजपुर: गोल्ड मेडिलिस्ट सपना कुमारी का आरा आगमन पर प्रयास एक कोशिश बदलाव का फाउंडेशन द्वारा हुआ भव्य स्वागत।

rktvnews

डांस मूव ही नहीं, अब ‘स्वच्छता मूव्स’ भी सीखिए!स्कूल में अपने डांस मूव्स से वायरल हुए यूपी के टीचर कौशलेश अब सिखा रहे स्वच्छता वाले मूव्स।

rktvnews

नारनौल:स्वच्छ भारत मिशन को लेकर डीसी मोनिका गुप्ता (आईएएस) की मुख्य सचिव संजीव कौशल के साथ हुई वीसी।

rktvnews

Leave a Comment