RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

महात्मा गाँधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर मांस-मछली की बिक्री पर रहेगी रोक।

दरभंगा/बिहार 28 सितम्बर। 02 अक्टूबर 2023 को राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिन को निरामिष दिवस के रूप में मनाये जाने का निर्णय लिया गया है।
जिलाधिकारी ने कहा कि 02 अक्टूबर को सम्पूर्ण दरभंगा जिला क्षेत्र में मांस-मछली की बिक्री पर रोक रहेगी।
जिलाधिकारी, दरभंगा राजीव रौशन ने नगर आयुक्त, दरभंगा सहित सभी अनुमण्डल पदाधिकारी एवं सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को अपने-अपने क्षेत्र में मांस-मछली की बिक्री पर रोक लगाने का आदेश दिया है।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर उनके फोटो पर दरभंगा, समाहरणालय अवस्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर सभागार में 11ः00 बजे पूर्वाह्न में सभी पदाधिकारी/कर्मियों द्वारा माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की जायेगी। तत्पश्चात् लहेरियासराय टावर पर अवस्थित राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जायेगा।
साथ ही सभी अनुमण्डल पदाधिकारी एवं प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को पत्र निर्गत करते हुए कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर अपने-अपने कार्यालय में उनके फोटो पर माल्यार्पण करना सुनिश्चित करेंगे।

Related posts

बिहार: भोजपुर: महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विशेष कार्यक्रम चलाएंगी जन सुराज प्रत्याशी।

rktvnews

भोजपुर:महेश्वर क्रांतिकारी सांस्कृतिक धारा की नींव के पत्थर : जितेंद्र कुमार

rktvnews

आयुष मंत्रालय और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने वृद्धावस्था स्वास्थ्य सेवा को बेहतर बनाने और मादक द्रव्यों के सेवन से निपटने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

भोजपुर:ईज ऑफ लिविंग के तहत जनता दरबार में जिला पदाधिकारी ने सुनी आमजनों की समस्याएँ।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने नई दिल्ली में आयोजित ‘पर्यटन नेतृत्व शिखर सम्मेलन 2026’ को संबोधित किया।

rktvnews

शिवानन्द तिवारी की पुस्तक सड़क से संसद तक का लोकार्पण करेंगें राजद सुप्रीमो लालू यादव।

rktvnews

Leave a Comment