RK TV News
खबरें
Breaking News

रामगढ़:उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक।

RKTV NEWS/रामगढ़(झारखंड)26 मार्च।बुधवार को उप विकास आयुक्त रोबिन टोप्पो की अध्यक्षता में समाहरणालय सभा कक्ष में जिला स्तरीय जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक के दौरान सर्वप्रथम कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल प्रदीप कुमार सिंह के द्वारा उप विकास आयुक्त एवं बैठक में उपस्थित अन्य अधिकारियों को जिला स्तरीय जल एवं स्वच्छता समिति की पूर्व की बैठक में दिए गए निर्देश के आलोक में किए गए कार्यों की जानकारी दी गई।
बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त ने कहा की इस वर्ष गर्मी के मौसम में जिलेवासियों को जलापूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा अभियान मोड में कार्य करने का निर्णय लिया गया है। अभियान के तहत जिले के प्रत्येक पंचायत में जलापूर्ति योजनाओं को चिन्हित कर उनकी मरम्मती कराई जानी है। इस संबंध में उन्होंने कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल को प्रखंड विकास पदाधिकारियों के माध्यम से प्राप्त हो रहे प्रतिवेदन के आधार पर सहायक अभियंताओं, कनीय अभियंताओं सहित अन्य को पंचायत वार टैग करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए।
ओडीएफ प्लस गतिविधियों की समीक्षा के क्रम में उप विकास आयुक्त ने वैसे गांव जिनकी वर्तमान में ओडीएफ प्लस के तहत किसी भी स्तर में रैंकिंग नहीं की गई है उन पर तत्काल संज्ञान लेते हुए जल्द से जल्द से सोखता गड्डा का निर्माण सभी गांव में सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट केंद्र निर्माण के संबंध में जानकारी देने के क्रम में कार्यपालक अभियंता द्वारा बताया गया कि जिले के मांडू एवं गोला प्रखंड में प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट केंद्र का निर्माण किया जाना है जिसमें मांडू प्रखंड में निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है एवं विद्युत कनेक्शन होने के उपरांत केंद्र का संचालन शुरू किया जाएगा। इस संबंध में उप विकास आयुक्त ने विद्युत विभाग के साथ समन्वय करते हुए जल्द से जल्द विद्युत कनेक्शन सुनिश्चित करते हुए केंद्र का संचालन शुरू करने का निर्देश दिया। साथ ही गोला प्रखंड में प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट केंद्र के निर्माण हेतु अंचल अधिकारी गोला के साथ समन्वय करने का निर्देश दिया।
जल जीवन मिशन के तहत हो रहे कार्यों की समीक्षा के क्रम में उप विकास आयुक्त ने जिन गांवों में 80 से 99% तक जलापूर्ति कनेक्शन देने का कार्य पूर्ण हो गया है उन गांव में विशेष ध्यान देते हुए शत प्रतिशत घरों में जलापूर्ति कनेक्शन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला स्तरीय वरीय अधिकारियों, अधिकारियों सहित अन्य उपस्थित थे।

Related posts

मध्यप्रदेश:वनवासी मजदूर भाई-बहनों की सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

पटना: तेज प्रताप के मुरीद हुए राजेश निराला,समर्थकों संग ग्रहण की सदस्यता।

rktvnews

झारखंड:कल्याण मंत्री चमरा लिंडा ने रांची स्थित राजकीय पिछड़ी जाति +2 बालिका उच्च विद्यालय का किया औचक निरीक्षण, छात्राओं से किया संवाद।

rktvnews

जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में पैक्स एवं व्यापार मंडलों के अध्यक्षों के साथ बैठक ।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : नगर पालिका परिषद जशपुर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष और पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न।

rktvnews

मोदी की गारंटी है हर भारतीय को अच्छा स्वास्थ्य, आयुष्मान कार्ड द्वारा : प्रधानमंत्री

rktvnews

Leave a Comment