RK TV News
खबरें
Breaking News

इंदौर जिले के कृषक गुजरात में जाकर सीखेंगे बागवानी के नये गुर,53 कृषकों का दल 5 दिवसीय भ्रमण सह प्रशिक्षण के लिए हुआ रवाना।

RKTV NEWS/इंदौर (मध्यप्रदेश)15 मार्च।उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा संचालित एकीकृत बागवानी विकास मिशन (MIDH) योजना वर्ष 2023-24 में मानव संसाधन विकास (HRD) घटक अंतर्गत 5 दिवसीय कृषकों का राज्य के बाहर प्रभावन (exposure) दौरा कार्यक्रम 14 से 17 मार्च 2024 तक किया जा रहा है। जिसके तहत गुरूवार को जिले के कुल 53 कृषकों के दल को विधायक मधु वर्मा एवं उप संचालक उद्यान डी.एस.चौहान द्वारा हरी झण्डी दिखाकर गुजरात राज्य में प्रशिक्षण सह भ्रमण हेतु रवाना किया गया।
उप संचालक उद्यान श्री चौहान ने बताया कि जिले के कृषणों को गुजरात राज्य के भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद-केन्द्रीय शुष्क बागवानी संस्थान वेजलपुर (गोधरा) , औषधीय एवं सुगंधीय पादप अनुसंधान निदेशालय आणन्द एवं औषधीय फसलों की आधुनिक खेती की जानकारी, अमूल डेयरी का भ्रमण एवं प्रगतिशील कृषकों के प्रक्षेत्र पर भ्रमण कर उद्यानिकी फसलों की जानकारी, आनन्द कृषि विश्वविद्यालय आदि स्थानों में भ्रमण एवं प्रशिक्षण कराया जाएगा।

Related posts

बक्सर: 30 बिहार बटालियन NCC के तत्वावधान में “स्वच्छता जागरूकता अभियान” का आयोजन।

rktvnews

अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जप्त, चालक गिरफ्तार।

rktvnews

पिथौरागढ़: 6 दिवसीय मोस्टमानू मेले की तैयारी को लेकर मुख्य विकास अधिकारी नंदन कुमार ने मेला समिति के सदस्यों एवं संबंधित अधिकारियों के साथ की बैठक।

rktvnews

पार्किंसंस रोग से जूझते हुए सृजित हुए ‘पुष्कर के उद्गार’।

rktvnews

भोजपुर:रक्तदान शिविर में बोली मेयर इंदु देवी रक्तदान पीड़ित मानवता की सच्ची सेवा।

rktvnews

जातिवादी राजनीति के सबसे बड़े लाभार्थी गुंडे और बाहुबली।

rktvnews

Leave a Comment