RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर : टाटा सफारी से 161 लीटर शराब बरामद एक गिरफ्तार।

शाहपुर पुलिस द्वारा टाटा सफारी वाहन से जप्त अंग्रेजी शराब

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 9 जून। भोजपुर जिले की शाहपुर पुलिस ने टाटा सफारी गाड़ी से बड़ी मात्रा में शराब बरामद किया है। शाहपुर की अपर थानाध्यक्ष ज्योति कुमारी ने पुलिस बल के साथ पटना-बक्सर एन एच 922 पर साहोडीह मोड़ के पास से एक टाटा सफारी गाड़ी पर से लगभग 161 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया है। उक्त शराब को बक्सर से पटना ले जाया जा रहा था कि रास्ते में पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस ने 750 एम एल का रॉयल स्टैग अंग्रेजी शराब 17 पेटी और फ्रुटीनुमा अंग्रेजी शराब एक पेटी बरामद किया है। बरामद शराब की कुल मात्रा लगभग 161 लीटर है। पुलिस ने टाटा सफारी वाहन के चालक अतुल कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। अतुल कुमार उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले का रहने वाला बताया जाता है। बकौल अतुल कुमार उसे उक्त शराब को बक्सर से पटना पहुँचाने की जिम्मेदारी दी गई थी।

Related posts

डुमराव: एग्रीकल्चर कॉलेज डुमराव में एनसीसी कैडेटों की भर्ती प्रक्रिया की गई आयोजित।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात में रामकृष्ण मठ के कार्यक्रम को संबोधित किया।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने असम में ऑल बोडो स्टूडेंट्स यूनियन (ABSU) के 57वें वार्षिक सम्मेलन को मुख्य अतिथि के तौर पर संबोधित किया।

rktvnews

भोजपुर: वरिष्ठ कांग्रेसी नेता डॉ कमलकांत शर्मा के निधन पर श्रद्धांजली सभा का आयोजन।

rktvnews

राजस्थान:मिलावट के खिलाफ अभियान जगतपुरा में खंडेलवाल ढाबे पर मिली खामियां झोटवाड़ा के डी—मार्ट में भी मिला नकली घी।

rktvnews

सारण:शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मासूमगंज का नेशनल एनक्यूएएस की टीम ने किया असेस्मेंट।

rktvnews

Leave a Comment