RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:उपायुक्त ने विधि से जुड़े लंबित मामलों की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

RKTV NEWS/ देवघर (झारखंड)22 अप्रैल।उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारीशशि प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में आज समाहरणालय कक्ष में सामान्य, विधि व उच्च न्यायालय से संबंधित मामलों को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य सामान्य प्रशासन, विधि और उच्च न्यायालयों से संबंधित लंबित मामलों की वर्तमान स्थिति का आकलन करना और उनके त्वरित निष्पादन की रणनीति तैयार करना था।
इसके अलावा बैठक के दौरान उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने पीआईएल, डब्लूपीएस, उच्च एवं उच्चतम न्यायालय से सम्बंधित वादों में प्रति शपथ पत्र दायर किये जाने की विभागवार समीक्षा के अलावा विभागवार लंबित मामलों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया। आगे उपायुक्त ने विभिन्न विभागों में लंबित वादों की गहन समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट किया कि जनहित और प्रशासनिक कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे लंबित मामलों का वर्गीकरण कर उन्हें समयबद्ध तरीके से निष्पादित करना सुनिश्चित करें। इसके अलावा उपायुक्त ने विशेष रूप से जनहित याचिकाओं (PIL), WPS, उच्च न्यायालय एवं उच्चतम न्यायालय से संबंधित मामलों पर चर्चा के अलावा विभागवार समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि जिन मामलों में अब तक प्रति शपथ पत्र दायर नहीं किया गया है, उनमें अविलंब कार्रवाई की जाए। उपायुक्त ने कहा कि कानूनी प्रक्रियाओं में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरतें और अद्यतन स्थिति की रिपोर्ट नियमित रूप से कार्यालय को उपलब्ध कराएं।
इस दौरान उपरोक्त के अलावा विधि शाखा प्रभारी, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित थे।

Related posts

जब्त बालू के ट्रकों को रखने हेतु जमीन की उपलब्धता संबंधित अंचल अधिकारी सुनिश्चित करें- जिला पदाधिकारी

rktvnews

गढ़वा:विद्यालय से चावल विक्रय मामले में उपायुक्त की सख्त कार्रवाई।

rktvnews

गढ़वा में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान ने पार किया अहम चरण, 100% गणना प्रपत्र वितरण पूरा।

rktvnews

नुमालीगढ़ रिफाइनरी के लिए पहला ओवर डायमेंशनल कार्गो (ओडीसी) श्री सर्बानंद सोनोवाल द्वारा प्राप्त किया गया।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश पुलिस के 60,244 सिविल पुलिस कांस्टेबलों को नियुक्ति पत्र वितरित किए।

rktvnews

गढ़वा:“आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत “सेवा का अधिकार सप्ताह’’ के दौरान शिविर आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment