RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

भोजपुर : श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर भजन-कीर्तन व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित।

आरा/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 27 अगस्त। भोजपुर जिला मुख्यालय आरा सहित सभी प्रखंडों के विभिन्न गाँवों, घरों, मंदिरों तथा मठ में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर भजन, कीर्तन और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शाहपुर सहित अन्य गाँवों में अखंड हरिकीर्तन का आयोजन किया गया। नरगदा मठिया में भव्य कार्यक्रम का आयोजन भाष्कर मिश्र तथा बंटी मिश्र के देखरेख में किया जा रहा है। इस अवसर पर मठिया में कई कलाकार अपने फनकार  का जलवा बिखेरेंगे। यह कार्यक्रम भगवान के छठी के दिन तक चलेगा। सोहर, भजन और कीर्तन से गुंजायमान रहे आयोजनस्थल। “भादो के निसी अंधरिया मे जन्मे हो गोपाल ललना” सहित अनेकों सोहर के साथ-साथ भजन एवं कीर्तन से गुंजायमान रही भाद्रपद की अष्टमी की रात। रात्रि में श्रीकृष्ण के जन्म के साथ मंगल गीत गूंजने लगे। लड्डू गोपाल की श्रद्धा एवं भक्ति के साथ पूजा अर्चना की गई। विदित हो कि भाद्रपद के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था। आयोजन स्थलों को तरह-तरह के आकर्षक लाइट और सजावट की सामग्री से सजाया गया। इस मौके पर शाहपुर,  सहजौली, भरौली, सरना, करनामेपुर, सहित कई गाँवों में नृत्य, गान एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जिसमें हिमांशु, स्वीटि, वंशिका, भोला, प्रिया आदि ने अपने कला के प्रदर्शन से दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया।

Related posts

डेमोक्रेसी से ‘इमोक्रेसी’ की ओर बदलाव पर राष्ट्रीय बहस की जरूरत है, भावना से प्रेरित नीतियां सुशासन के लिए खतरा हैं : उपराष्ट्रपति

rktvnews

राजस्थान:लोकायुक्त ने की राज्यपाल से मुलाकात, राज्यपाल को लोकायुक्त का 36 वाँ प्रतिवेदन प्रस्तुत।

rktvnews

बुथ को मजबूत करने के लिए शक्ति केन्द्र पर बैठक!प्रधानमंत्री के जनहितकारी योजनाओं को बताना और फायदा पहुंचाना लक्ष्य:संतोष चन्द्रवंशी

rktvnews

40वीं राज्य पशुधन प्रदर्शनी-2024:पुरस्कार एवं समापन समारोह में हरियाणा भाजपा के प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने किया पशुपालकों को सम्मानित।

rktvnews

वैशाली:13, 14 एवं 15 फरवरी को थानों पर कैंप लगाकर किया जाएगा आर्म्स सत्यापन:जिलाधिकारी

rktvnews

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने एलसीए तेजस एमके1ए के लिए स्वदेशी लीडिंग एज एक्टयूएटर्स और एयरब्रेक कंट्रोल मॉड्यूल का पहला बैच हिंदुस्‍तान एयरोनॉटिक्‍स लिमिटेड को सौंपा।

rktvnews

Leave a Comment