
शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 18 जून। भोजपुर जिला के शाहपुर प्रखंड के बिलौटी गाँव मे हुए एनकाउंटर मे जख्मी युवक भरत तिवारी की मौत के बाद भोजपुर एसपी श्री राज ने घटनास्थल पर जाकर वस्तुस्थिति का जायजा लिया। साथ ही उन्होंने इस संबंध मे सारी जानकारी ली। विदित हो कि मंगलवार को पिस्टल लहराने का वीडीओ वायरल होने पर शाहपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राजेश मालाकार पुलिस बल के साथ घटना की सत्यता की जांच करने गये थे। जहाँ आरोपी भरत तिवारी ने पुलिस बल के साथ गालीगलौज एवं अभद्र व्यवहार किया। साथ ही उसने पुलिस पर पिस्टल तान दिया। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राजेश मालाकार के सूझबूझ और समझाने के बाद मामला शांत हुआ। बुधवार सुबह पुलिस फिर उसके घर पहुॅची जहाॅ मामला बढ़ता गया और अंततः पुलिस को काउंटर करना पड़ा।

