RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा :21 जून को होगी NEET (UG) पुनर्परीक्षा, 434 अभ्यर्थियों के लिए प्रशासनिक तैयारियां पूरी।

RKTV NEWS/चतरा ( झारखंड)17 जून।राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-UG) पुनर्परीक्षा-2026 के सफल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर उपायुक्त रवि आनंद की अध्यक्षता में आज समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में परीक्षा संचालन से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में बताया गया कि जिले में 21 जून 2026 को आयोजित होने वाली NEET (UG) पुनर्परीक्षा में कुल 434 अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे। परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक डिस्ट्रिक्ट सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, चतरा में आयोजित की जाएगी।
उपायुक्त ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर की इस महत्वपूर्ण परीक्षा के आयोजन में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने परीक्षा की गोपनीयता, पारदर्शिता एवं सुरक्षा मानकों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को परीक्षा केंद्र पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने तथा निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार अभ्यर्थियों की जांच सुनिश्चित करने को कहा।
बैठक के दौरान परीक्षा केंद्र पर पेयजल, विद्युत, स्वच्छता, चिकित्सा सुविधा, सीसीटीवी निगरानी एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए परीक्षा के सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्र के आसपास अनावश्यक भीड़, यातायात अवरोध अथवा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न नहीं होनी चाहिए। सभी संबंधित विभाग निर्धारित दायित्वों का निर्वहन पूरी गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ करें ताकि परीक्षा का आयोजन सुचारू एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।
बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी चतरा जहूर आलम, शिक्षा पदाधिकारी दिनेश कुमार मिश्रा, जिला शिक्षा अधीक्षक रामजी कुमार, डीएसपी मुख्यालय, प्रखंड विकास पदाधिकारी चतरा हरिनाथ महतो समेत प्रशासन, पुलिस एवं शिक्षा विभाग के संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

हाजीपुर:रेलकर्मियों ने महाप्रबंधक से मुलाकात कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया।

rktvnews

उज्जैन के नागरिक सिंहस्थ संबंधी कार्यों में सहयोग कर पेश कर रहे हैं नई मिसाल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

भोजपुर:एनएच पर सब्जी मंडी से कायम नगर में रोज रहता है जाम,लोग परेशान।

rktvnews

अनुमंडल पुस्तकालय में अध्ययनरत तीन छात्र को सरकारी नौकरी प्राप्त करने में मिली सफलता!सफल हुए तीनों छात्र को उपायुक्त अबु इमरान ने दिया बधाई एवं शुभकामनाएं।

rktvnews

इंदौर:बालिका गृह व वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण,बालिकाओं से संवाद कर विधिक उपबंधों की दी जानकारी।

rktvnews

राग भीमपलासी मे द्रुत ख्याल प्रस्तुत कर श्रेया ने समां बांधा।

rktvnews

Leave a Comment