आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 02 जुलाई। रोटरी क्लब ऑफ आरा के द्वारा शगुन फूड प्रोडक्ट गीधा इंडस्ट्रियल एरिया में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन मनोज कुमार निराला, के सहयोग से किया गया। जिसमें कुल 20 यूनिट रक्तदान हुआ। नये पदाधिकारियों के चयन पर प्रथम दिन रेड क्रॉस ब्लड सेंटर में 25 युनिट रक्तदान हुआ और आज भी 20 यूनिट रक्तदान किया गया जो नये पदाधिकारियों का सराहनीय प्रयास है।कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष संजीव कुमार गुप्ता ,सचिव पंकज प्रभाकर ,एवं कोषाध्यक्ष कृष्ण माधव अग्रवाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।वरिष्ठ सदस्य राममूर्ति प्रसाद ,अनुज गुप्ता, अमर प्रसाद, गोपाल प्रसाद, ज्योति प्रकाश निभा गुप्ता, आदि उपस्थित रहे। रक्तदान करने वालों में भोला प्रसाद दीपक कुमार राजेश कुमार तेजा पासवान भोला कुमार कुमार विकास कुमार नीतीश कुमार मोहित गुप्ता सुमित कुमार ओमवीर पंकज कुमार उत्पलकांत अवधेश कुमार संतोष कुमार गुप्ता नंदू कुमार सिद्धार्थ शंकर विरस कुमार ठाकुर एवं सोनू कुमार रहे।
रेडक्रॉस के लैब टेक्नीशियन धर्मेंद्र पांडे, मनोज शाह, राजेश सिंह, विकास कुमार एवं दीपक जी आदि की भूमिका बहुत ही सराहनीय रही।कार्यक्रम को संगठित करने में रेड क्रॉस की सचिव डॉ विभा कुमारी का विशेष योगदान रहा।

