RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

हेरिटेज टू हेरिटेज साइकिल रैली का हुआ आयोजन।

जयपुर/राजस्थान 2 जुलाई। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली ने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित एवं संरक्षित बनाना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग का सामना कर रहे देश में साइकिल प्रतियोगिता जैसे आयोजन निश्चित तौर पर एक नई दिशा देने में अहम साबित होंगे।
मंत्री टीकाराम जूली रविवार को अलवर जिले के प्रताप ऑडिटोरियम से महल चौक तक आयोजित साइकिल प्रतियोगिता के अवसर पर उपस्थित प्रतिभागियों व आमजन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने स्वयं 500 साइकिलिस्ट व आमजन के साथ साइकिल चलाकर स्वस्थ जीवन व्यतीत करने का संदेश दिया। उन्होंने सभी नागरिकों से कहा कि स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर ही स्वस्थ जीवन जीने व्यतीत किया जा सकता है। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा साइकिलिस्टों को स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शहर के अनेक प्रबुद्ध व्यक्ति उपस्थित थे।

Related posts

हनुमानगढ़:अवैध खनन और परिवहन पर संयुक्त कार्रवाई के निर्देश।

rktvnews

गया:आगामी पर्व त्योहारों को ले प्रशासनिक व्यवस्था हेतु डीएम और एसपी ने की बैठक।

rktvnews

विद्युत और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने यूरोपीय संघ के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की, यूरोपीय संघ-भारत मिलकर स्वच्छ ऊर्जा और जलवायु भागीदारी के तहत सहयोग को मजबूत करने के लिए प्रयासरत

rktvnews

नौसेना प्रमुख ने आईएनएस शिवाजी में क्रांतिकारी स्वच्छ एवं हरित CO2-आधारित एयर कंडीशनिंग संयंत्र का उद्घाटन किया – हरित प्रौद्योगिकी को अपनाने की दिशा में छलांग।

rktvnews

बिहार: भोजपुर: राग रागिनियां की परंपरा आदिकाल से विद्यमान हैं :बिमला देवी

rktvnews

छत्तीसगढ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मां महानंदा चित्रोत्पला गंगा महानदी महाआरती महोत्सव-2024 में हुए शामिल।

rktvnews

Leave a Comment