RK TV News
खबरें
Breaking News

उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी रमेश घोलप एवं पुलिस अधीक्षक विकास कुमार पांडेय ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के अंतिम पूर्वाभ्यास का निरीक्षण किया।

RKTV NEWS/चतरा (झारखण्ड)12 अगस्त।उपायुक्त रमेश घोलप ने मुख्य कार्यक्रम स्थल जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम, चतरा में स्वतंत्रता दिवस 2024 के आयोजन को लेकर आज फुल ड्रेस रिहर्सल कार्यक्रम का जायजा लिया, जिसमें जिले के सभी वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।आज के रिहर्सल कार्यक्रम में सर्वप्रथम उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक चतरा के आगमन पर परेड की सलामी दी गई तत्पश्चात परेड का निरीक्षण किया गया। परेड निरीक्षण उपरांत परेड में शामिल प्लाटून क्रमशः सीआरपीएफ, आईआरबी, जिला पुलिस बल पुरूष के दो प्लाटून, जिला पुलिस बल महिला एवं होमगार्ड के द्वारा समीक्षाकरण परेड किया गया। तत्पश्चात उपायुक्त ने झंडोत्तोलन कर झंडे को सलामी दिए।
उपायुक्त रमेश घोलप ने फुल ड्रेस रिहर्सल कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारियों, परेड में शामिल सभी प्लाटून, बैंड पार्टी, विद्यालय के बच्चों समेत अन्य सभी को स्वतंत्रता दिवस की अग्रीम बधाई दिए साथ ही उन्होने जिले के तमाम नागरिकों से अपील किया कि स्वतंत्रता दिवस पुरे जोश के साथ मनायें।
पुलिस अधीक्षक ने परेड में शामिल जवानों, बैंड पार्टी, विद्यालयों के बच्चों से कहा कि आप बहुत अच्छा कर रहे हैं साथ ही स्वतंत्रता दिवस के मौके पर और बेहतर हो इसके लिए सभी को शुभकामनाएं।

फुल ड्रेस रिहर्सल के उपरांत की जा रही समुचित तैयारियों का लिया जायजा।

फुल ड्रेस रिहर्सल कार्यक्रम के उपरांत उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों का जायजा लिया। उपायुक्त ने मौके पर साफ-सफाई, साज-सज्जा, पेयजल, एम्बुलेंस, फायरब्रिेगेड, आगन्तुकों के बैठने की व्यवस्था के साथ-साथ सुरक्षा के मानकों का ध्यान रखने के साथ ही अन्य तैयारियों को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
ज्ञात हो की स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मुख्य कार्यक्रम स्थल जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम चतरा में मंत्री, उद्योग, श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण कौशल विकास विभाग झारखंड सरकार सत्यानंद भोक्ता बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
मौके पर उप विकास आयुक्त पवन कुमार मंडल,जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश मिश्र,जिला शिक्षा अधीक्षक अभिषेक बड़ाइक, जिला नियोजन पदाधिकारी मन्नू कुमार, जिला योजना पदाधिकारी शिशिर पंडित समेत अन्य उपस्थित थे।

झंडोत्तोलन की समय सारणी निम्नवत है

गोपनीय शाखा में,झण्डोत्तोलन 07:30 बजे, समाहरणालय में झण्डोत्तोलन 08:00 बजे, शहीद स्मारक (फांसी तालाब) में झण्डोत्तोलन/माल्यार्पण 08:15 बजे, बाबा भीम राव अम्बेडकर प्रतिमा माल्यार्पण 08:25 बजे, रेड क्रॉस में झण्डोत्तोलन 08:30 बजे।
वहीं मुख्य समारोह स्थल, जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में तय किए गए समय सारणी इस प्रकार है।पुलिस अधीक्षक का आगमन एवं परेड की सलामी 08:50 बजे, उपायुक्त का आगमन एवं परेड की सलामी 08:55 बजे, मुख्य अतिथि माननीय मंत्री, उद्योग, श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण कौशल विकास विभाग झारखंड सरकार का आगमन 08:57 बजे, गार्ड ऑफ ऑनर 08:58 बजे, परेड निरीक्षण 08: 59बजे, झण्डोत्तोलन 09:05 बजे, मुख्य अतिथि द्वारा संबोधन 09:07 बजे, परेड विसर्जन 09:30 बजे

Related posts

चतरा:जनप्रतिनिधियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

25 अप्रैल कोविड-19 अपडेट

rktvnews

पटना:BIADA Exit Policy के अंतर्गत लाभार्थियों को ₹25.097 करोड़ की प्रथम किस्त के चेक वितरित।

rktvnews

भोजपुर:डांडिया और गरबा नृत्य का भावपूर्ण प्रदर्शन सराहनीय : निदेशक रितेश कुमार सिंह

rktvnews

डिप्टी सीएम ने विशेष शाखा अभिसूचना परियोजना का किया स्थलीय निरीक्षण,कार्यदाई संस्था को कार्य गुणवत्ता से करने के दिए निर्देश!पुलिस लाइन परियोजना परिसर में डिप्टी सीएम ने किया पौधारोपण।

rktvnews

भोजपुर:राजग प्रत्याशी आर के सिंह ने उदवंतनगर और गड़हनी प्रखंड के विभिन्न गाँवो का दौरा कर जनसंपर्क किया।

rktvnews

Leave a Comment