RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: डीएम ने महादलित टोला में संचालित विशेष शिविर का किया निरीक्षण,महादलित समुदाय की सुनी समस्याएं,सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की दी जानकारी।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)21 मार्च। गुरुवार को जिलाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान उदवंतनगर प्रखंड अंतर्गत महादलित टोला चक्रदह में आयोजित विशेष विकास शिविर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने महादलित समुदाय के लोगों से उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें सरकार की विभिन्न विभागों के द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी। इस विशेष शिविर में ऑन-द-स्पॉट जाति प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र,आधार कार्ड,आयुष्मान कार्ड आदि का निष्पादन किया जा रहा है।इसके अलावा जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत शौचालय निर्माण, हर घर नल-जल योजना एवं अन्य सरकारी योजनाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी छूटे हुए पात्र लाभुकों को सभी सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ सुनिश्चित कराया जाए। साथ ही,उन्होंने कार्य में विलंब होने पर कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त डॉ. अनुपमा सिंह,निदेशक डीआरडीए, जिला कल्याण पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी (उदवंतनगर), अंचलाधिकारी (उदवंतनगर) एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

“ऑपरेशन ब्रह्मा’ : भारतीय सेना द्वारा म्यांमार भूकंप पीड़ितों को चिकित्सा सहायता।

rktvnews

भोजपुर: डीएम ने हैदराबाद के दंपत्ति को प्री-एडॉप्शन फोस्टर केयर अंतर्गत बच्ची को किया सुपुर्द ।

rktvnews

हर घर तिरंगा अभियान : हरियाणा के मुख्यमंत्री ने अपने घर पर लहराया तिरंगा।

rktvnews

गढवा: उपायुक्त ने निर्वाचन, मनरेगा, स्वास्थ्य, शिक्षा समेत अन्य महत्वपूर्ण विषयों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं पर समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

rktvnews

देवघर:विश्व मलेरिया दिवस पर अंतर्विभागीय बैठक सह उन्मुखीकरण, शपथ ग्रहण एवं प्रशस्ति पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:शाहबाद कमिश्नरी की मांग को लेकर जनांदोलन तेज, कोर्ट परिसर में सेमिनार और नुक्कड़ सभाएं आयोजित! सभा के दौरान अधिवक्ता देवेंद्र प्रसाद गंभीर रूप से घायल।

rktvnews

Leave a Comment