
बड़हरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)11 जून।भोजपुर पुलिस प्रशासन द्वारा कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से किए गए प्रशासनिक फेरबदल के तहत राजू कुमार को सिन्हा थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। उनकी नियुक्ति को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और लोगों को बेहतर पुलिसिंग की उम्मीद जगी है।राजू कुमार इससे पहले नवादा थाना में अपर थानाध्यक्ष के पद पर कार्यरत थे और कई मामलों के सफल निष्पादन और बेहतर पुलिसिंग का परिचय दिया है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर हुए इस बदलाव का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करना, अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना तथा आम लोगों को बेहतर पुलिस सेवा उपलब्ध कराना है।इनसे क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और अपराध नियंत्रण को लेकर सकारात्मक पहल की उम्मीद जताई है।
