RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका :नशामुक्ति को लेकर डालसा द्वारा चलाया गया सघन जागरूकता अभियान।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)19 जून।झालसा, रांची के निर्देशानुसार तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार, दुमका, सुधांशु कुमार शशि के आदेशानुसार गुरुवार को मसलिया प्रखंड के सुग्गापहाड़ी पंचायत में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, दुमका द्वारा समाज को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से सघन जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत विभिन्न विद्यालयों, पंचायतों, सार्वजनिक स्थलों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को नशीली दवाओं एवं मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को बताया गया कि नशे की लत व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव डालती है तथा परिवार एवं समाज में अनेक समस्याओं को जन्म देती है। उपस्थित जनसमूह को नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का संकल्प दिलाया गया। पैरा लीगल वॉलंटियर्स द्वारा लोगों को नशामुक्ति से संबंधित कानूनी प्रावधानों एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। साथ ही बताया गया कि किसी भी प्रकार की विधिक सहायता हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकार से निःशुल्क सहायता प्राप्त की जा सकती है।
अभियान के दौरान पंपलेट एवं जागरूकता सामग्री का वितरण किया गया तथा लोगों से अपील की गई कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करें। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए इस प्रकार के जागरूकता अभियान आगे भी चलाए जाते रहेंगे।

Related posts

केंद्रीय मंत्री प्रतापराव जाधव ने आयुर्वेद प्रशिक्षण प्रत्यायन बोर्ड पहल पर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 08 मई 26

rktvnews

गढवा:जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त की अध्यक्षता में निर्वाचन संबंधी कार्यों के प्रगति की समीक्षा हेतु सभी बीएलओ सुपरवाइजर एवं प्रखंडों के निर्वाचन प्रभारी के साथ समीक्षा बैठक।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग-ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री की अजमेर और बीकानेर संभाग के विधायकों के साथ बैठक।

rktvnews

भोजपुर:वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के सभी अंगीभूत काॅलेज के स्नातक 23-27 सत्र के प्रथम-सत्र के नामित छात्रों से लिया गया शुल्क वापस हो :साहिल अरोरा

rktvnews

Leave a Comment