RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस विद्यालयों के परीक्षा परिणामों की समीक्षा।

शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार को लेकर उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश।

RKTV NEWS/चतरा ( झारखंड)09 जून।समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त रवि आनंद की अध्यक्षता में जिले में संचालित मुख्यमंत्री स्कूल ऑफ एक्सीलेंस (CM SoE) विद्यालयों के मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा-2026 के परिणामों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी-सह-जिला कार्यक्रम पदाधिकारी द्वारा विद्यालयवार परीक्षा परिणामों का प्रस्तुतीकरण किया गया, जिसके आधार पर सभी विद्यालयों के प्रदर्शन की विस्तृत समीक्षा की गई।
समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री स्कूल ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं प्रतिस्पर्धी वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई है। ऐसे में विद्यालयों के शैक्षणिक प्रदर्शन में निरंतर सुधार सुनिश्चित करना सभी संबंधित पदाधिकारियों, प्रधानाध्यापकों एवं शिक्षकों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने आगामी मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा-2027 की तैयारी को लेकर अभी से ठोस कार्ययोजना बनाकर कार्य करने का निर्देश दिया।
बैठक में जिला अंतर्गत संचालित सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस एवं केजीबीवी विद्यालयों के परीक्षा परिणामों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों की सराहना की तथा अपेक्षाकृत कम प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों के संबंध में आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने का निर्देश दिया। उन्होंने विद्यार्थियों की विषयवार प्रगति की नियमित समीक्षा, अतिरिक्त कक्षाओं के संचालन एवं शैक्षणिक अनुश्रवण को और अधिक प्रभावी बनाने पर बल दिया।
समीक्षा के क्रम में केजीबीवी सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, चतरा के मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा परिणामों पर असंतोष व्यक्त करते हुए उपायुक्त ने संबंधित शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन को आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। वहीं सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस गर्ल्स, सिमरिया के परीक्षा परिणामों की समीक्षा करते हुए शैक्षणिक गतिविधियों को और सुदृढ़ बनाने की आवश्यकता पर बल दिया गया।
उपायुक्त ने निर्देश दिया कि जिन विषयों में सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस एवं केजीबीवी विद्यालयों में शिक्षक-शिक्षिकाओं की कमी है, वहां जिले के अन्य विद्यालयों से योग्य शिक्षकों का आवश्यकतानुसार अविलंब प्रतिनियोजन सुनिश्चित किया जाए, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो तथा शिक्षण कार्य सुचारू रूप से संचालित हो सके।
बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस विद्यालयों के लिए नामित नोडल एवं संबद्ध पदाधिकारी प्रत्येक सप्ताह विद्यालयों की समीक्षा करेंगे तथा शैक्षणिक गतिविधियों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करेंगे। उपायुक्त ने कहा कि सतत अनुश्रवण एवं समयबद्ध मूल्यांकन के माध्यम से आगामी वर्षों में मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं में और बेहतर परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं।
इसके अतिरिक्त जिले के सभी केजीबीवी एवं सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस विद्यालयों के प्रभारियों के साथ नियमित जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया, ताकि शैक्षणिक गतिविधियों की प्रगति की सतत समीक्षा एवं आवश्यक मार्गदर्शन सुनिश्चित किया जा सके।
बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश मिश्रा, जिला शिक्षा अधीक्षक रामजी कुमार समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

वर्षापात का सही आंकड़ा सही तरीके से संधारित करें पदाधिकारी!नहरों से पर्याप्त सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश।

rktvnews

खैरागढ़:कुलपति डॉ. लवली शर्मा ने समर कैंप में बच्चों को किया प्रोत्साहित।

rktvnews

भोजपुर:शास्त्रीय गायक देवनंदन मिश्रा का पांचवां स्मरण दिवस आयोजित!शिष्यों को गायन और वादन का प्रशिक्षण देकर अमर हो गये:आचार्य भारत भूषण

rktvnews

केंद्रीय मंत्री चंद्रशेखर पेम्मासानी ने राज्यों से रिकॉर्ड ऑफ राइट्स के साथ आधार संख्या को एकीकृत करने का आग्रह किया।

rktvnews

भोजपुर: भाजपा के कोईलवर दक्षिणी और नगर मंडल द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया गया।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने गणतंत्र दिवस परेड पूर्वाभ्यास का किया निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment