RK TV News
खबरें
Breaking News

उत्तराखंड:राजभवन में हिमाचल प्रदेश के स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित।

RKTV NEWS/देहरादून ( उत्तराखंड)15 अप्रैल।आज राजभवन में हिमाचल प्रदेश के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने प्रतिभाग करते हुए सभी को हिमाचल प्रदेश स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में हिमाचल राज्य के देहरादून स्थित संस्थानों में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक वेशभूषा में मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जिसमें हिमाचल की समृद्ध लोक संस्कृति की झलक देखने को मिली। उन्होंने हिमाचल प्रदेश के गौरवशाली इतिहास और सांस्कृतिक विरासत की सराहना करते हुए कहा कि हिमाचल और उत्तराखण्ड न केवल भौगोलिक रूप से, बल्कि सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और प्राकृतिक दृष्टि से भी एक-दूसरे के निकट हैं। दोनों राज्यों को ‘देवभूमि’ कहा जाता है और दोनों ही राज्यों को प्रकृति का अनुपम वरदान प्राप्त है। राज्यपाल ने कहा कि राज्यों के स्थापना दिवस मनाने से हमें विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक विरासत को समझने और बढ़ावा देने का अवसर मिलता है। ऐसे आयोजन देश की एकता और अखंडता के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं और राज्यों के बीच आपसी एवं सांस्कृतिक मेलजोल होता है जो की अत्यंत महत्वपूर्ण है, और एक समृद्ध एवं अद्वितीय राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

Related posts

बक्सर:नगर विकास एवं आवास एवं विधि विभाग सह प्रभारी मंत्री नितिन नवीन के द्वारा किया गया झंडारोहण।

rktvnews

भोजपुर:अंतर विधालय साफ्ट बाल क्रिकेट प्रतियोगिता में संभावना को हरा ज्ञान ज्योति विद्यालय बना विजेता।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग -ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

चतरा:उपायुक्त कीर्तिश्री ने जनता दरबार के माध्यम से आमजनों की सुनी समस्याएं।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अगली पंक्ति के नौसैनिक जहाजों आईएनएस सूरत, आईएनएस नीलगिरि और आईएनएस वाघशीर को राष्ट्र को समर्पित किया।

rktvnews

पटना:उद्योग विभाग ने प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों को दिया औद्योगिक विकास का समग्र एवं भविष्य उन्मुख दृष्टिकोण।

rktvnews

Leave a Comment