RKTV NEWS/अनिल सिंह 30 जून।आरा के मौलाबाग वार्ड संख्या 12 स्तिथ यादव विद्यापीठ+2 विद्यालय एवं मुहल्ले वासियों ने संयुक्त रूप से मुहल्ले में जल जमाओ और नाली के पानी के निकासी नहीं हो पाने संबंधी समस्याओं के निदान हेतु जिला शिक्षा पदाधिकारी भोजपुर नगर आयुक्त आरा नगर निगम,जिलाधिकारी भोजपुर को दिया है आवेदन।

जल जमाओ और बदबू से महामारी का खतरा।
दिए गए आवेदन में विद्यालय प्रशासन और मुहल्लेवासियों ने जल जमाओ और नाले के पानी के निकासी नहीं होने से लगभग 40 घरों के लोग आ रही दुर्गंध से प्रभावित हो रहे है साथ ही बच्चों के स्वास्थ्य पर भी इसका बुरा प्रभाव पड़ रहा है एवं महामारी और इन्फेक्शन का खतरा बढ़ रहा है।नाले के जमे पानी में विद्यालय के बच्चों,शिक्षकों सहित मुहल्लेवासी आने जाने के लिए मजबूर है।
वर्षों से चला आ रहा है मामला।
विद्यालय प्रशासन और मुहल्ले वासियों द्वारा आरा नगर निगम के नगर आयुक्त को 9 जून 23 को जल जमाओ और जल निकासी संबंधी समस्याओं के निदान के लिए दिए गए आवेदन में लिखा गया है की विद्यालय के दक्षिण में बने घरों के द्वारा पानी की निकासी को रोक दिया गया है।जबकि पूर्व से ही नाले का पानी उस तरफ से निकलता आ रहा है।आवेदन में वर्ष 2006 और 2007 के आरा नगरपालिका के सर्वेक्षण और आदेशों के पत्रांको का जिक्र करते हुए लिखा गया है की उक्त पत्रांको में साफ साफ लिखा गया है की नाले की निकासी की अवरोधित जमीन का सर्वे में आरा नगर पालिका का नाम दर्ज है एवं वह जमीन नाला और रास्ता है।

जिला शिक्षा पदाधिकारी को आवेदन।
विद्यालय के प्राचार्य द्वारा 11 जून 23 एवं प्रभारी प्राचार्य द्वारा जल जमाओ और पानी निकासी संबंधी 16 जून 23 को दिए आवेदन में विद्यालय के मुख्य रास्ते पर जमा हो रहे नाले के गंदे पानी के अत्रिक्रमण के कारण निकासी नहीं हो पाने के कारणों का हवाला देते हुए जिला शिक्षापदाधिकारी से गुहार लगाते हुए कहा है की ग्रीष्मावकास के पश्चात बच्चों को आने वाली समस्याओं और बरसात के दौरान नाले का गंदा पानी के विद्यालय परिसर के अंदर आ जाने एवं विद्यालय के उत्तर पश्चिमी खिड़की में गायों के बांधे जाने के कारण भवन के नुकसान की भी बात कही है और इसके निदान के लिए गुहार लगाई है।

नगर आयुक्त कर चुके है निरीक्षण।
मुहल्ले वासियों ने बताया की जिला शिक्षा पदाधिकारी और नगर आयुक्त को दिए आवेदन के पश्चात लगभग 10 दिनो पूर्व नगर आयुक्त ने आकर निरीक्षण किया और समाधान का आश्वासन दिया था।लेकिन समस्या यथावत है।

जिलाधिकारी से लगाई गुहार।
उक्त समस्याओं के निदान नही हो पाने और नाले के पानी से आ रही बदबू और लोगो के बिगड़ते स्वास्थ्य के मद्देनजर प्रभावित मुहल्लेवासियों ने भोजपुर के जिलाधिकारी से गुहार लगाते हुए 26 जून 23 को उक्त समस्याओं के निदान हेतु एक आवेदन पूर्व के जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं नगर आयुक्त को दिए आवेदनों की छाया प्रति एवं पूर्व में नगर पालिका के सर्वे और आदेशों की छाया प्रति के साथ दिया है।
जिलाधिकारी से ऊपर कौन??
मुहल्ले के प्रभावित लोगो ने बताया की नाले के पानी के निकासी के अवरोधन और बदबूदार पानी के जमाओ के निदान के लिए विद्यालय प्रशासन और हमारे द्वारा जिला शिक्षा पदाधिकारी,नगर आयुक्त को आवेदन। देने के पश्चात भी कोई हल नहीं निकला अंत में जिले के मालिक जिलाधिकारी से गुहार लगाई है जो जिले का सर्वोपरि है।
समाधान की बाट जोह रहे प्रभावित लोग और विद्यालय प्रशासन।
मुहल्ले के प्रभावित लोगो ने कहा की जल जमाओ और नाले की निकासी संबंधी हमने विभागीय अधिकारियों को नियमतः सारे आवेदन दे दिए है लेकिन उसके बावजूद भी समस्या का निदान आज की तारीख तक नही हो पाया है और हम इस गंदगी और बदबू में जीवन जीने को विवश हैं और समाधान की बाट जोह रहे हैं।

