RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:एससी-एसटी छात्रों का नामांकन शुल्क होगा वापस : आइसा

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)06 जून।छात्र संगठन आइसा (AISA) ने एस.बी. कॉलेज, आरा में छात्र हितों से जुड़े मुद्दे पर बड़ी जीत का दावा किया है। संगठन के अनुसार, कॉलेज प्रशासन ने यूजी सेमेस्टर-1 (सत्र 2023-27) में नामांकित सभी छात्राओं तथा अनुसूचित जाति (SC) एवं अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के छात्रों का नामांकन शुल्क वापस करने का निर्णय लिया है। प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि कॉलेज के प्राचार्य ने इस संबंध में आधिकारिक सूचना जारी कर दी है। इसके तहत यूजी सेमेस्टर-1 में नामांकित सभी वर्गों की छात्राओं एवं एससी-एसटी छात्रों को प्रवेश के समय जमा किया गया नामांकन शुल्क वापस किया जाएगा।
आइसा नेताओं ने इसे संगठन के निरंतर संघर्ष और छात्र-छात्राओं की एकजुटता की बड़ी सफलता बताया है।
आइसा एस.बी. कॉलेज सचिव साहिल अरोरा ने कहा कि यह जीत केवल आइसा की नहीं, बल्कि उन सैकड़ों छात्र-छात्राओं की है जिन्होंने अपने अधिकारों के लिए संघर्ष किया। छात्र हितों के मुद्दे पर आइसा आगे भी संघर्ष जारी रखेगा।

Related posts

निर्वाचन आयोग ने दूरदर्शन और आकाशवाणी पर मुफ्त प्रसारण/टेलीकास्ट समय के लिए राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय दलों को डिजिटल वाउचर आवंटित किए।

rktvnews

भोजपुर के शाहपुर में प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए रोङेबाजी में प्राथमिकी दर्ज ।

rktvnews

जिला पदाधिकारी ने बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम -2015 के तहत की अपील सुनवाई ।

rktvnews

नितिन गडकरी ने पश्चिम बंगाल में नादिया, मुर्शिदाबाद और उत्तर 24 परगना जिलों में राष्ट्रीय राजमार्ग-34 परियोजनाओं के विस्तार के लिए 553.12 करोड़ रुपये की स्‍वीकृति दी।

rktvnews

स्थापना दिवस पर अभाविप के 30 स्वयं सेवकों ने कियास्वैच्छिक रक्तदान!राष्ट्रहित व छात्र हित में सेवा और रक्तदान करते रहेंगे:परिषद के सदस्य प्रदेश का.सदस्य छोटू कुमार सिंह

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 06 मई 25

rktvnews

Leave a Comment