RK TV News
खबरें
Breaking News

उमरिया:रक्तदान महादान- गर्भवती महिला की मदद को आगे आए रक्तदाता

उमरिया/मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद)06 जून।विकासखंड करकेली के ग्राम धनवार निवासी गर्भवती महिला आरती अगरिया को आकस्मिक रूप से रक्त की आवश्यकता पड़ने पर जिले के दो रक्तदाताओं ने मानवता का परिचय देते हुए तत्काल रक्तदान कर उनकी सहायता की। रक्तदाताओं नितेश द्विवेदी एवं बी.आर. राहंगडाले के इस सराहनीय प्रयास से महिला एवं उसके गर्भस्थ शिशु के सुरक्षित उपचार का मार्ग प्रशस्त हुआ।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. व्ही.एस. चंदेल के निर्देशन में जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक अधिकारी एवं पैथोलॉजिस्ट डॉ. मुकुल तिवारी को जैसे ही रक्त की आवश्यकता की सूचना मिली, आवश्यक समन्वय कर रक्तदान की व्यवस्था सुनिश्चित की गई।
डॉ. मुकुल तिवारी ने बताया कि 9 जून को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करकेली में रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। उन्होंने जिलेवासियों से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान कर जरूरतमंदों की मदद करने की अपील की। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष से अधिक आयु के स्वस्थ व्यक्ति, जिनका हीमोग्लोबिन 12 ग्राम या उससे अधिक हो, रक्तदान कर किसी का जीवन बचाने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।
रक्तदान के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. व्ही.एस. चंदेल, ब्लड बैंक अधिकारी डॉ. मुकुल तिवारी, विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक रेखा वाधवानी, ब्लड बैंक तकनीशियन वीरेंद्र शर्मा सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

19 मई 23 दैनिक पञ्चांग -ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

किसानों को सक्षम बनाए बिना भारत सक्षम नहीं बन सकता: चिराग पासवान

rktvnews

देवघर:उपायुक्त के निर्देशानुसार जनता दरबार का किया गया आयोजन।

rktvnews

“विकसित भारत संकल्प यात्रा” जन-जन के कल्याण की गारंटी: राजकुमार सिंह

rktvnews

छत्तीसगढ़ में खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है:मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

rktvnews

झारखंड का प्रदर्शन बेहतर!हर स्तर से ग्रामीणों को योजनाओं से जोड़ने के प्रयास होने चाहिये : शैलेश कुमार सिंह, सचिव, ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार

rktvnews

Leave a Comment