RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:दो एनसीसी कैडेट्स का बिहार पुलिस में चयन होने पर कर्नल पुनीत श्रीवास्तव ने किया सम्मानित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)06 जून।5 बिहार बटालियन एनसीसी के लिए गौरव का क्षण आया है जब उसकी दो सीनियर विंग कैडेट्स, खुशी कुमारी और बबली कुमारी का बिहार पुलिस में चयन हुआ है। इस उपलब्धि पर बटालियन मुख्यालय में कमान अधिकारी कर्नल पुनीत श्रीवास्तव ने दोनों कैडेट्स को 1000 रुपये का नगद प्रोत्साहन पुरस्कार देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कर्नल श्रीवास्तव ने कहा कि एनसीसी युवाओं में चरित्र, अनुशासन और निस्वार्थ सेवा की भावना पैदा करता है, और दोनों कैडेट्स ने इसे सार्थक किया है। उन्होंने कैडेट्स को ड्यूटी में हमेशा ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ रहने का संदेश दिया। खुशी कुमारी 20 जून 2026 को अररिया और बबली कुमारी जल्द ही जहानाबाद में जॉइन करेंगी। दोनों चयनित कैडेट्स ने अपनी सफलता का श्रेय एनसीसी में मिली ट्रेनिंग और अनुशासन को दिया और कहा कि यहां सीखे गए मूल्य पुलिस सेवा में मदद करेंगे। समारोह में बटालियन के सैन्य अधिकारी, पीआई स्टाफ और सिविलियन स्टाफ मौजूद रहे।

Related posts

कांग्रेस की सेना में शामिल होंगे हनुमान!लगाएंगे …….की लंका में आग😜

rktvnews

भोजपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी,बीते वर्ष एक्सिक बैंक लूट कांड में संलिप्त एक अपराधी सारण जिले से गिरफ्तार।

rktvnews

बढ़ता वजन बन सकता है इनफर्टिलिटी का कारण ? जानिये infertility एक्सपर्ट डॉ चंचल शर्मा से।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर का भारत की पहली आधिकारिक यात्रा के आगमन पर स्वागत किया।

rktvnews

सांसद सह अध्यक्ष जिला विकास समन्वय समिति एवं निगरानी समिति चंदन सिंह की अध्यक्षता में दिशा की बैठक।

rktvnews

खेल राज्यमंत्री ने बूंदी जिले के नैनवां में जन सुनवाई के दौरान सुनी आमजन की परिवेदना, मौके पर ही किया समाधान।

rktvnews

Leave a Comment