RK TV News
खबरें
Breaking Newsअनावरण

जवानों के पराक्रम से देश महफूज – उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री।

जयपुर/राजस्थान 02जुलाई। उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री शकुन्तला रावत ने शनिवार को अलवर जिले में बानसूर के कोडिया गांव में शहीद ओमपाल सिंह शेखावत की प्रतिमा का अनावरण किया।
रावत ने शहीद को नमन करते हुए कहा कि हमारे वीर सैनिकों के पराक्रम की वजह से ही हम आज सुरक्षित महसूस करते हैं। शहीद ओमपाल सिंह शेखावत की प्रतिमा युवाओं को राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देती रहेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा शहीदों के नाम पर राजकीय विद्यालयों का नामकरण किया गया है जिससे आमजन में देश प्रेम की भावना को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शहीदों के परिवारों को संबल देने के लिए हमेशा तत्पर है तथा उनको देय पैकेज को तुरन्त उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों में देश के जवान सीमाओं की रक्षा करते हैं जिसकी वजह से हम देश में महफूज रहते हैं।
इस दौरान उद्योग मंत्री ने शहीद स्मारक के पास बोरिंग बनवाने व शहीद के नाम से राजकीय स्कूल में एक कमरा बनवाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा बानसूर क्षेत्र में उप जिला अस्पताल, नगर पालिका, एडीजे कोर्ट, बस डिपो, नारायणपुर में तहसील, पंचायत समिति उपखण्ड कार्यालय स्थापित कर अपनी विकास की मंशा को मूर्त रूप प्रदान किया है।
प्रतिमा अनावरण समारोह में उन्होंने शहीद की वीरांगना शारदा कंवर, पिता लक्ष्मण शेखावत एवं माता सुप्यार कंवर, शहीद के बच्चों मयंक, नेहा, माही का शॉल ओढाकर सम्मान किया।
इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बडी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related posts

पटना कलेक्ट्रियल घाट पर गुरु बक्शी विकास के निर्देशन में 501 महिलाओं ने किया गंगा महाआरती क़ा अभ्यास।27 अप्रैल से 7मई तक होगा आयोजन।

rktvnews

रक्षा मंत्री ‘देश में रक्षा विनिर्माण के अवसर’ पर राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे।

rktvnews

सारण:शत प्रतिशत जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र करें निर्गत सांख्यिकी विभाग के अधिकारी: डीएम

rktvnews

बिहार में चुनाव से पहले एसआईआर का हमला, वोट के अधिकार की रक्षा के लिए हम लड़ रहे हैं और इसे जीतना है : दीपंकर भट्टाचार्य

rktvnews

वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव धूमधाम से संपन्न कई कार्यक्रमों की अध्यक्षता की राष्ट्रीय कुंवर सेना के अध्यक्ष निर्मल सिंह शक्रवार ने।

rktvnews

एसईसीएल ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन और विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर 75 कोयला श्रमिकों को सम्मानित किया।

rktvnews

Leave a Comment