RK TV News
खबरें
Breaking Newsविभागीय

जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल की समीक्षात्मक बैठक।

बक्सर/बिहार 01 जुलाई।आज जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में किला मैदान के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण एवं नगर विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में आहूत की गई। कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल बक्सर के द्वारा किला मैदान में रंगीन ट्रैक एवं खेलकूद गतिविधियों के विकास हेतु नक्शा उपलब्ध कराया गया। जिला पदाधिकारी ने किला मैदान में मुंडन, तनाव एवं अन्य गतिविधियों आदि के समय वाहनों की भीड़ को देखते हुए अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर एवं अंचलाधिकारी बक्सर को वाहनों के पार्किंग हेतु अतिरिक्त स्थल चिन्हित करने को कहा।
जिला पदाधिकारी ने मानसून के दौरान जल जमाव से निजात पाने हेतु नालियों की ससमय सफाई करने का निर्देश दिया। साथ ही नगर निकायों में यत्र तत्र कूड़ा न रखने एवं ससमय कूड़ा का निष्पादन मानकों के अनुरूप चिन्हित स्थल पर करने हेतु कहा।
शवदाह गृह बक्सर के निर्माण के समीक्षा के क्रम में परियोजना निदेशक बुडको ने बताया कि कार्य प्रारंभ हो चुका है, जिसे ससमय एवं गुणवत्तापूर्ण कराने हेतु निर्देशित किया गया।

Related posts

हनुमानगढ:एडीएम डॉ. सापेला हुए मतदान दिवस के उपलक्ष में राज्य स्तर पर सम्मानित।

rktvnews

राजस्थान:उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी रहीं श्रीमहावीर जी दौरे पर।

rktvnews

भोजपुर:बखोरापुर मां काली का राष्ट्रीय स्थापना दिवस सह प्रतिमा अनावरण संपन्न, कलाकारों ने बांधा समां।

rktvnews

गया:उर्दू सेमिनार व मुशायरा एवं कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

चतरा:”बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” कार्यक्रम को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला।

rktvnews

डीपीआईआईटी की राष्ट्रीय सीमेंट एवं भवन सामग्री परिषद में इनक्यूबेशन सेंटर का उद्घाटन किया गया।

rktvnews

Leave a Comment