RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवाहन पर जिले में सरकारी पदाधिकारी एवं कर्मियों ने उत्साह से किया स्वैच्छिक रक्तदान।

डीसी, एसपी, डीएफओ समेत कुल 189 सरकारी कर्मी/पदाधिकारियों ने किया रक्तदान।

जिले के कैम्प में रक्त संकलन में अब तक की सर्वोच्च उपलब्धि है।

RKTV NEWS/चतरा ( झारखंड)15 अप्रैल।मुख्यमंत्री झारखंड सरकार हेमंत सोरेन द्वारा विगत कुछ दिन पूर्व राज्य के सभी जिले के उपायुक्त को रक्तदान शिविर लगवाते हुए अधिक से अधिक रक्त संगृहीत करने की बात कही। जिससे गंभीर बीमारी या आपात स्वास्थ्य स्थिति के समय रक्त की आवश्यकता को पूरा किया जा सके। प्राप्त निर्देश के आलोक में उपायुक्त रमेश घोलप के निर्देशानुसार विकास भवन स्थित जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट सह प्रशिक्षण भवन हॉल चतरा में मंगलवार को 10 बजे से संध्या 5 बजे तक जिले के विभिन्न कार्यालयों के पदाधिकारियों एवं कर्मियों का स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर का दीप प्रज्वलित कर उपायुक्त रमेश घोलप एवं पुलिस अधीक्षक विकास कुमार पांडेय द्वारा विधिवत रूप से शुभारंभ किया गया। आयोजित रक्तदान शिविर का उन्होंने निरीक्षण कर रक्तदान करने वाले सीआरपीएफ, पुलिस कर्मी, जिले व प्रखण्ड के अधिकारियों व कर्मियों का इस नेक काम हेतु रक्तदानियों का हौसला अफजाई किया। उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक, एसडीओ, डीएफओ समेत जिले के अन्य वरीय अधिकारियों ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और रक्तदान महादान किया।

रक्त की सुनिश्चितता करने हेतु पूरे साल कैलेंडर बनाकर कैम्प आयोजित किए जाएँगे : उपायुक्त

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवाहन पर आज चतरा जिले में सरकारी पदाधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा उत्साह से स्वैच्छिक रक्तदान किया गया। रक्तदान महादान है क्योंकि रक्तदान से जिंदगियां बच सकती है। इसके लिए सभी को बढ़-चढ़ कर आगे आना चाहिए। जिले में रक्त संगृहीत रहने से थैलेसीमिया, एनीमिया, एक्सीडेंटल समेत अन्य गंभीर बीमारी या आपात स्वास्थ्य स्थिति के समय रक्त की आवश्यकता को पूरा किया जा सकता है। आगे उन्होंने कहा जिले की ब्लड बैंक में मरीजों को पर्याप्त मात्रा में रक्त की सुनिश्चितता करने हेतु पूरे साल कैलेंडर बनाकर कैम्प आयोजित किए जाएँगे। उन्होंने सभी आमजनों से अपील करते हुए कहा रक्तदान ऐसे पुण्य कार्य करूर करें रक्तदान शिविर में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले और रक्तदान जरूर करें और इस नेक कार्य के लिए दूसरे को भी प्रेरित करें।
जिले में पहली बार शिविर में कुल 189 यूनिट रक्त संगृहीत किया गया।
रक्तदानियों ने रक्तदान करने के पश्चात उत्साह के साथ सेल्फी प्वाइंट के पास पहुंच सेल्फी खिंचाई और कहा मैने तो रक्तदान किया और मुझे अच्छा लग रहा है आप भी रक्तदान करें।
उक्त मौके पर वन प्रमंडल पदाधिकारी उत्तरी/ दक्षिणी,उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा जहूर आलम, अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया सन्नी राज, सभी कार्यालय के कार्यालय प्रधान, रेड क्रॉस सोसायटी के पदाधिकारी कर्मी समेत अन्य उपस्थित थे।

Related posts

बागपत:सूचना विभाग ने लॉन्च किया ‘सूचना सेतु ऐप’, एक क्लिक पर मिलेगी हर जरूरी जानकारी।

rktvnews

भोजपुर: राष्ट्र गान अपमान के विरुद्ध नीतीश कुमार का जलाया पुतला।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त के निर्देशानुसार जनता दरबार का किया गया आयोजन।

rktvnews

बागपत:विकसित भारत संकल्प यात्रा के जनपद के नोडल अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों साथ की बैठक।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तीन नए आपराधिक कानूनों के सफल कार्यान्वयन को राष्ट्र को समर्पित किया।

rktvnews

भोजपुर:नवप्रवेशित विद्यार्थी अनुशासित रहते हुए प्रतिदिन कक्षा में उपस्थित रहे : प्राचार्या प्रो आभा सिंह

rktvnews

Leave a Comment