RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी चंपारण:आइओसीएल परिसर में लेवल 3 मॉक ड्रिल का किया गया आयोजन

RKTV NEWS/मोतिहारी(पूर्वी चंपारण)13 मार्च।जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल की उपस्थिति में इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (आइओसीएल)मोतिहारी एलपीजी बॉटलिंग प्लांट, पी ओ एल टर्मिनल ने प्रमुख आपात स्थितियों से निपटने में प्लांट कर्मियों और जिला प्रशासन की तैयारी का मूल्यांकन करने और उन्हें बढ़ाने के लिए लेबल 3 आपातकालीन मॉक ड्रिल का सफलतापूर्वक आयोजन किया।
लेवल 3 आपातकाल एक गंभीर स्थिति है जो प्लांट स्तर के नियंत्रण से परे बढ़ जाती है जिसके लिए जिला प्रशासन, अग्निशमन सेवाओं और चिकित्सा टीमों सहित बाहरी आपातकालीन प्रतिक्रिया एजेंसियों के हस्तक्षेप की आवश्यकता होती है।
ऐसी आपात स्थिति में बड़े पैमाने पर आग लगने की घटनाएं, खतरनाक सामग्री का रिसाव या विस्फोट शामिल हो सकते हैं जिसका प्लांट परिसर से परे भी जन जीवन पर प्रभाव हो सकता है।
आज के मॉक ड्रिल की सफलता को देखते हुए जिलाधिकारी श्री सौरभ जोरवाल ने इसकी प्रशंसा की और उन्होंने कहा कि इस मॉक ड्रिल ने आइओसीएल मोतिहारी बॉटलिंग प्लांट की मजबूत तैयारी और प्लांट कर्मियों तथा जिला प्रशासन के बीच प्रभावी समन्वय को प्रदर्शित किया है। इस तरह की ड्रिल वास्तविक जीवन की आपात स्थितियों के लिए हमारी व्यवस्था को मजबूती प्रदान करेगी।
इस अवसर पर वहां उपस्थित अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन राजेश्वरी पांडे ने कहा कि नकली आग़ की घटना को नियंत्रित करने में दक्षता बहुत ही सराहनीय है। संयंत्र की अग्नि समन क्षमता और बाहरी एजेंसी के साथ समन्वय अच्छी तरह से निष्पादित किया गया है। अनुमंडल पदाधिकारी श्वेता भारती ने कहा कि अभ्यास के दौरान प्रदर्शित त्वरित प्रतिक्रिया और टीमवर्क सुरक्षा और आपातकालीन तैयारी के लिए प्लांट की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है
आज के मॉक ड्रिल से सभी हितधारकों के लिए सीखने का एक बड़ा अनुभव प्रदान किया, जिससे सक्रिय सुरक्षा उपाय और समन्वित आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रयासों के महत्व को बल मिला।
संयंत्र प्रबंधन ने सभी प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया और उच्चतम सुरक्षा मानकों को बनाए रखने के लिए अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की
मॉक ड्रिल के समय जिलाधिकारी के साथ एडीएम आपदा, एसडीएम मोतिहारी, एसडीएम रक्सौल, फैक्ट्री इंस्पेक्टर, जिला अग्निशमन अधिकारी और अग्निशमन सेवा कमी तथा प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी पीएचसी सुगौली उपस्थित थे।

Related posts

बागपत:जिलाधिकारी ने की जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:मनरेगा दिवस पर मुसाबनी के कुईलीसुता पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए उपायुक्त।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने मोहनलाल को दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किये जाने पर बधाई दी।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त के निर्देशानुसार जनता दरबार का किया गया आयोजन।

rktvnews

गढ़वा: उपायुक्त ने किया “आदि कर्मयोगी अभियान” के तहत तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुभारंभ।

rktvnews

शुभकामनाएँ होली की।

rktvnews

Leave a Comment