RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:सड़क सुरक्षा माह के तहत “गुड सेमीरिटन ड्राइव” जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।

RKTV NEWS/देवघर ( झारखंड)04 जनवरी।उपयुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देशानुसार एवं जिला परिवहन पदाधिकारी शैलेश प्रियदर्शी के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा माह 2026 के चौथा दिन “गुड सेमीरिटन ड्राइव” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके तहत आईoएसoबीoटीo बाघमारा, बस स्टैंड के बसों में गुड सेमीरिटन संबंधी पोस्टर चिपकाकर आम लोगो को जागरूक होने का संदेश दिया गया। साथ ही दुर्घटना पीड़ित को गोल्डन ऑवर में नजदीक के अस्पताल पहुँचाने पर गुड सेमीरिटन को मिलने वाले 2,000/-(दो हजार) रुपये का प्रोत्साहन राशि एवं सर्टिफिकेट के बारे में अवगत कराया गया। इसके उपरांत जसीडिह थाना अंतर्गत कोठिया एवं दर्दमारा में वाहन चालक एवं वाहन में बैठे सवारी के बीच पम्पलेट वितरण कर सड़क सुरक्षा के प्रति अपना कर्तव्य निभाने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही हिट एंड रन मुआवजा योजना, खतरनाक ढंग से एवं तेज गति से वाहन चलाने का नुकसान, हेलमेट की अनिवार्यता, सीट बेल्ट का महत्व, विचलित ड्राईविंग से खतरा, इंडिकेटर का सही प्रयोग, गलत दिशा में ड्राइविंग करने का जानलेवा परिणाम, हेडलाइट का शिष्टाचार उपयोग, नशे की हालत में वाहन चलाने का गंभीर परिणाम, वाहन चलाते समय फोन का उपयोग का हानि, रफ्तार घटाओ, सुरक्षा बढ़ाओ का महत्व इत्यादि के बारे में भी विस्तारपूर्वक जानकारी साझा किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में मोटरयान निरीक्षक,देवघर प्रथम कुमार रजवार, जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक, देवघर शिव कुमार राय, प्रधान लिपिक टीo एनo मिश्रा, सड़क अभियंत्रिक विश्लेषक, प्रविंद कुमार, आईo टीo सहायक अजय कुमार एवं अन्य कार्यालय तथा पुलिस कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

जयपुर:महिला मीडियाकर्मियों ने मुख्यमंत्री को बांधे रक्षा सूत्र।

rktvnews

उत्तर प्रदेश:डॉ.चंद्रेश बहादुर सिंह की पुस्तक का हुआ विमोचन।

rktvnews

वैशाली:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के मार्गदर्शन में “मतदान सखी” ऐप की अनूठी पहल।

rktvnews

वैशाली:अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति अधिनियम अंतर्गत मृतक के आश्रित को दी गई सरकारी नौकरी।

rktvnews

केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने जर्मनी के म्यूनिख में चौथे No Money For Terror सम्मेलन में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया।

rktvnews

हमारी समस्या है नागरिक आज्ञाकारिता!

rktvnews

Leave a Comment