RK TV News
खबरें
Breaking Newsजनता दरबार

जिला पदाधिकारी नवादा के निर्देश के आलोक में उज्ज्वल कुमार सिंह अपर समाहर्ता, नवादा की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभाकक्ष में जनता दरबार आयोजित।

नवादा/बिहार 08 सितंबर।आशुतोष कुमार वर्मा जिला पदाधिकारी नवादा के निर्देश के आलोक में उज्ज्वल कुमार सिंह अपर समाहर्ता, नवादा की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभाकक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया गया। आज की जनता दरवार में कुल 34 आवेदन आये, जिसमें कई आवेदनों को ऑन स्पाॅट निष्पादन कर दिया गया।
आज की जनता दरबार में आपूर्ति, विद्युत, भूमि विवाद, राजस्व, मद्य निषेध, शिक्षा, भू अर्जन, पारिवारिक विवाद, अतिक्रमण, आपदा, राशन कार्ड आदि से संबंधित मामले आए।
आज जनता दरबार में नवादा प्रखंड, पोस्टमार्टम रोड के महेष प्रसाद यादव ने अपने आवेदन में माह सितम्बर 2023 का राशन सदन सिंह डिलर द्वारा नहीं देने के संबंध में दिया। नारदीगंज प्रखंड, पड़रिया पंचायत के गौतम कुमार सोनार ने अवैध ढ़ंग से पम्प सेट लगाने के संबंध में आवेदन दिया, जिसे जिला पदाधिकारी ने एसएचओ नारदीगंज को जाॅच के लिए भेजा। मुख्यमंत्री आवास से संबंधित आवेदन नवादा सदर प्रखंड, पंचायत -भदोखरा, ग्राम-ढ़िबरीचक के ललिता देवी ने दिया जिसे जिला पदाधिकारी द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी नवादा सदर के पास समाधान के लिए भेजा गया। ग्राम पंचायत महुली, सिसवां ग्राम में मनरेगा का कार्य में पोपलेन एवं जेसीबी से कार्य करने के संबंध में ग्रामीण जनता सुरेन्द्र कुमार, कौशल कुमार एवं अन्य के द्वारा आवेदन दिया गया। नरहट प्रखंड के सीता देवी ने केसीसी ऋण माफ करने के संबंध में आवेदन दिया जिसे जिला पदाधिकारी ने एसडीसी बैंकिंग के पास त्वरित निष्पादन के लिए भेज दिया गया। अन्य आवेदनों को संबंधित अधिकारियों से बात कर तुरंत निष्पादित करने का निर्देश दिया गया एवं कुछ आवेदनों को संबंधित पदाधिकारियों के पास जाॅच कर कार्रवाई हेतु भेज दिया गया। आज की जनता दरबार में अमु अमला एसडीसी, राजीव कुमार निदेशक, राजीव रंजन एसडीसी डीआरडीए, सत्येन्द्र प्रसाद डीपीआरओ के साथ अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

गया यातायात पुलिस की अनोखी पहल!महिला सिपाहियों ने चेकिंग के दौरान भाइयों को राखी बांध दिए हेलमेट उपहार।

rktvnews

2अप्रैल को बिहार आयेंगे अमित शाह।रोहतास के चंदन पहाड़ी की लघु शिलालेख का करेंगे अवलोकन।।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुंबई में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2025 को संबोधित किया।

rktvnews

नांगल चौधरी हलके में चार नई सड़कें बनाएगा मार्केटिंग बोर्ड : डा अभय सिंह यादव

rktvnews

प्रधानमंत्री ने क्रू-9 अंतरिक्ष यात्रियों को बधाई दी।

rktvnews

मध्यप्रदेश:चौथे चरण के लिए चौथे दिन 12 अभ्यर्थियों ने भरे नाम निर्देशन पत्र।

rktvnews

Leave a Comment