RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना:मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की ऊर्जा विभाग की समीक्षा बैठक।

RKTV NEWS/पटना (बिहार)25 मई।मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज लोक सेवक आवास, 1 अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प सभागार’ में ऊर्जा विभाग की समीक्षा बैठक की।
बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा उद्देश्य हरित एवं स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देना है। इसके लिए समग्र योजना बनाकर कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने निर्देश दिया कि जहां-जहां सोलर पैनल स्थापित किए गए हैं, उनका नियमित रखरखाव सुनिश्चित किया जाए। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में जीविका दीदियों को सोलर संयंत्र स्थापित करने हेतु प्रोत्साहित किया जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सोलर संयंत्र की कार्यप्रणाली एवं उसके लाभों का व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाए, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में सौर ऊर्जा अपनाने के प्रति लोगों का आकर्षण बढ़े। उन्होंने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने का निर्देश देते हुए कहा कि अधिक से अधिक घरों को इस योजना से आच्छादित किया जाए तथा उपभोक्ताओं को सोलर प्लेट स्थापना हेतु प्रेरित किया जाए।
मुख्यमंत्री ने कुटीर ज्योति योजना के अंतर्गत 10 लाख उपभोक्ताओं के परिसरों में सोलर संयंत्र स्थापित करने के लक्ष्य पर तेजी से कार्य करने का निर्देश दिया। साथ ही कृषि फीडरों के सोलराइजेशन को बढ़ावा देने तथा अधिक से अधिक कृषि फीडरों को इससे जोड़ने पर बल दिया, ताकि कृषि कार्यों में भी सौर ऊर्जा का व्यापक उपयोग सुनिश्चित हो सके।

Related posts

गढ़वा:मझीआँव नगर पंचायत के नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, उपाध्यक्ष पद का हुआ चुनाव।

rktvnews

पटना:नाट्य-साहित्य के पुरोधा थे डा चतुर्भुज, गीत-निर्झर थे विशुद्धानंद : डॉ सुलभ

rktvnews

पटना:भगदड़ प्रबंधन और सुरक्षित आयोजन सुनिश्चित करने के लिए बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण में उच्च स्तरीय बैठक संपन्न।

rktvnews

22 मार्च 23 दैनिक पञ्चांग -ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में आयोजित सरस मेले का औपचारिक शुभारम्भ।

rktvnews

भोजपुर : लाल बहादुर शास्त्री स्मृति भवन एवं लाइब्रेरी का किया गया उद्घाटन।

rktvnews

Leave a Comment