RK TV News
खबरें
Breaking News

गढ़वा को विकास की नई दिशा देने के संकल्प के साथ प्रेमलता मुर्मू ने 32वें उप विकास आयुक्त के रूप में संभाला पदभार।

RKTV NEWS/गढ़वा(झारखंड)25 मई।झारखंड प्रशासनिक सेवा (प्रथम बैच) की वरिष्ठ अधिकारी प्रेमलता मुर्मू ने आज गढ़वा जिले के 32वें उप विकास आयुक्त के रूप में विधिवत पदभार ग्रहण किया। समाहरणालय स्थित उप विकास आयुक्त कार्यालय में आयोजित गरिमामयी समारोह में निवर्तमान उप विकास आयुक्त श्री पशुपतिनाथ मिश्रा ने उन्हें कार्यभार सौंपते हुए पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएँ दीं।

पदभार ग्रहण के उपरांत उप विकास आयुक्त प्रेमलता मुर्मू ने विकास शाखा के पदाधिकारियों एवं कर्मियों के साथ परिचयात्मक बैठक कर विकास कार्यों की प्राथमिकताओं एवं प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गढ़वा जिले के सर्वांगीण, समावेशी एवं सतत विकास को नई दिशा और गति प्रदान करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।
उन्होंने कहा कि प्रशासन को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह, संवेदनशील एवं जनकेंद्रित बनाने की दिशा में ठोस और प्रभावी पहल की जाएगी। विकास योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में सभी अधिकारियों एवं कर्मियों की सक्रिय सहभागिता और समन्वय को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए उन्होंने टीम भावना के साथ कार्य करने पर बल दिया।
श्रीमती मुर्मू ने स्पष्ट किया कि केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी और समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए उनका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना प्रशासन की सर्वोच्च जिम्मेदारी होगी। उन्होंने कहा कि विकास की प्रक्रिया तभी सार्थक होगी, जब उसका लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक समान रूप से पहुँचे।
इस अवसर पर समाहरणालय परिसर में सकारात्मक और उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला तथा अधिकारियों एवं कर्मियों ने नवपदस्थापित उप विकास आयुक्त का स्वागत करते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

Related posts

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में हुई नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण की बैठक।

rktvnews

सुविज्ञ शिशु मंदिर में पौधा रोपण कार्यक्रम आयोजित! मानव जीवन का आधार है वृक्ष:सुधीर कुमार तिवारी

rktvnews

आरा में जनहित परिवार भोजपुर के शिष्टमंडल ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय को साहित्यकार श्रीराम पांडेय की संदिग्ध मृत्यु पर दिया ज्ञापन।

rktvnews

भोजपुर:आईएमए आरा शाखा में मानसिक रोग पर विस्तार से चर्चा।

rktvnews

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उ०प्र० आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, सैफई में500 बेडेड सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक का लोकार्पण किया।

rktvnews

भोजपुर:टेम्पू ई रिक्शा चालक संघ की आरा नगर कमिटी की बैठक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment