RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: डीएम ने बिलौटी पंचायत के महादलित टोलों में लगे विशेष शिविर का किया निरीक्षण।

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)02 अप्रैल।आज भोजपुर जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने शाहपुर प्रखंड अंतर्गत बिलौटी पंचायत के महादलित टोलों में लगे विशेष शिविर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने महादलित समुदाय के लोगों से संवाद कर उनकी स्थानीय समस्याओं को सुना और सरकार द्वारा विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित योजनाओं की जानकारी दी। इस विशेष शिविर में उन्होंने मौके पर ही मनरेगा योजना के तहत जॉब कार्ड का वितरण किया। बताया गया कि इस शिविर में ऑन-द-स्पॉट जाति प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र,आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड,दिव्यांगता कार्ड आदि का निष्पादन किया जा रहा है। इसके अलावा, जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत शौचालय निर्माण, हर घर नल-जल योजना सहित अन्य सरकारी योजनाओं की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी छूटे हुए पात्र लाभुकों को सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ सुनिश्चित कराया जाए।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त डॉ. अनुपमा सिंह, निदेशक डीआरडीए,अनुमंडल पदाधिकारी जगदीशपुर, जिला कल्याण पदाधिकारी,प्रखंड विकास पदाधिकारी शाहपुर,अंचलाधिकारी शाहपुर सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

रायपुर : स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने जशपुर जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण।

rktvnews

विचार धारा से मुक्ति पाकर ही श्रेष्ठ सृजन सम्भव:संतोष चौबे

rktvnews

उज्जैन:प्रदेश की सबसे अलग अनूठी परियोजना कान्ह क्लोज़ डक्ट परियोजना से होगी क्षिप्रा स्वच्छ व अविरल।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री आर के सिंह सहित प्रधानमंत्री के मन की बात को जिले के सभी शक्तिकेन्द्र और बूथो पर लोगो ने सुना।

rktvnews

केंन्द्रीय मंत्रिमंडल ने महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गुजरात और छत्तीसगढ़ के 18 जिलों में व्याप्तह चार मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी दी, भारतीय रेलवे का मौजूदा नेटवर्क लगभग 894 किलोमीटर बढ़ेगा।

rktvnews

पटना:यथा शीघ्र ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ की व्यवस्था लागू हो : मंगल पाण्डेय

rktvnews

Leave a Comment